फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव के लिए चलेंगी विशेष डिजाईन की 15 बसें

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव के लिए चलेंगी विशेष डिजाईन की 15 बसें

Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती उत्सव के लिए चलेंगी विशेष डिजाईन की 15 बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2017 में चंडीगढ़, दिल्ली और कुरुक्षेत्र के आसपास के क्षेत्रों से पर्यटकों को लाने और ले जाने के लिए परिवहन विभाग की तरफ से विशेष रंग और डिजाइन की 15 विशेष बसें चलाई जाएंगी। इनमें से 5 बसे कुरुक्षेत्र, 5 बसे चंडीगढ़ और 5 बसें दिल्ली के लिए चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त ब्रह्मसरोवर और शहर में भ्रमण के लिए ई-रिक्शाओं की व्यवस्था के प्रबंध किए जाएंगे। यह जानकारी थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने सोमवार देर सायं सर्किट हाउस में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 2017 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक के बाद दी।
उन्होंने सबसे पहले डीएसपी मुख्यालय राज सिंह को कुरुक्षेत्र को पवित्र शहर घोषित किए जाने पर शराब की बिक्री पर पूर्णत: पाबंदी लगाने के आदेश देते हुए कहा कि ब्रह्म सरोवर, गांधी नगर, लायलपुर बस्ती, देवी दास पुरा व शहर के अन्य इलाकों से शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ-साथ शराब बेचने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर के क्षेत्र में शराब की बिक्री बंद करने पर विशेष फोकस किया जाए। इतना ही नहीं अगर ब्रह्मसरोवर पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की दुकान पर दुकानदार शराब बेचता पाया गया तो पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी और केडीबी उस दुकानदार की दुकान को रद करना सुनिश्चित करेगी। मौके पर एसडीएम नरेंद्रपाल मलिक, सीएमओ डा. एस के नैन, डीएसपी राज सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. एनपी सिंह, नप ईओ बीएन भारती, एक्सईन जेपी कंबोज, एक्सईन अशोक खंडूजा, एक्सईन मुकेश चौहान, एक्सईन राजेश चोपड़ा आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

---------------------------------------------
डीएफएससी के नेतृत्व में की जाएगी खाद्य सामग्री की जांच
सत्कार भोजनालय और ब्रह्मसरोवर के आसपास रेहड़ी चालकों और दुकानों पर खाद्य सामग्री को चेक करने के लिए डीएफएससी विरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया हैं। विधायक ने केडीबी और पर्यटन विभाग की तरफ से सुरजकुंड जीर्णोद्धार की प्रगति रिपोर्ट तलब की। इस रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि निर्माण कार्यों के लिए विभाग द्वारा जारी कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------------
बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए तैयार रहेंगी 5 ट्रैक्टर-ट्रालियां
शहर से अब तक 1306 बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में छोड़ा जा चुका हैं। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए 5 ट्रैक्टर-ट्राली और कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगी। किसी भी व्यक्ति से सूचना मिलने के बाद यह ट्रैक्टर-ट्राली पशु को उठाने के लिए तुरंत पहुंच जाएगी। विधायक ने सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता राजेश चौपड़ा से मिली फीडबैक के बाद आदेश दिए कि अक्टूबर माह तक किसी भी कीमत पर ब्रह्मसरोवर के निरंतर जल प्रवाह के प्रोजेक्ट को पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed