फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लिंग जांच के अवैध धंधे में संलिप्त कैथल वासी लैब तक नीशियन गिरफ्तार

लिंग जांच के अवैध धंधे में संलिप्त कैथल वासी लैब तक नीशियन गिरफ्तार

Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
लिंग जांच के अवैध धंधे में संलिप्त कैथल वासी लैब तक नीशियन गिरफ्तार
लिंग जांच के धंधे में संलिप्त लैब तक्नीशियन गिरफ्तार
विज्ञापन

-अंबाला और कुरुक्षेत्र के पीएनडीटी नोडल अधिकारियों की टीम ने की कार्रवाई
-धंधे में शामिल एक डाक्टर के भी मिले हैं संकेत, अभी नहीं किया खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लिंग जांच के अवैध कारोबार से जुड़े कैथल निवासी एक लैब तक्नीशियन को पड़ोसी जिला अंबाला और जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काबू किया है। आरोपी के खिलाफ कुरुक्षेत्र पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह शख्स पिछले काफी समय से स्वास्थ्य विभाग के रडार पर था। उसके बारे में कई सूचनाएं स्वास्थ्य विभाग तक पहुंची थीं। इसके बाद उसे काबू करने के लिए एक गर्भवती महिला को ग्राहक बनाकर भेजा गया था। इस ग्राहक से बाकायदा डील हुई थी,जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी संभव हुई।
अंबाला पीएनडीटी नोडल आफिसर डॉ. विपिन भंडारी और जिला कुरुक्षेत्र पीएनडीटी नोडल आफिसर डॉ. आरके सहाय और इनकी टीम के सदस्यों सहित पुलिस की संयुक्त टीम ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इस टीम ने कुरुक्षेत्र श्रद्धानंद चौक के निकट जीएल नंद रोड पर स्थित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के बाहर कैथल वासी देवेंद्र उर्फ रवि को काबू किया। उसे रंगेहाथ पकड़ने के लिये उपरोक्त टीम ने एक गर्भवती महिला को फर्जी ग्राहक बनाया था। इस फर्जी ग्राहक की लिंग जांच कराने के लिए रवि से संपर्क किया गया था। इस काम के लिए रवि तैयार हो गया और उसने लिंग जांच कराने के लिए 32 हजार रुपये मांगे थे,जिसमें से 20 हजार रुपये की राशि एडवांस लेकर महिला को सोमवार पिपली बुलाया गया था।
विज्ञापन

बताया गया है कि तय हुई बातचीत के अनुसार सोमवार को जब फर्जी ग्राहक की ओर से रवि को फोन किया गया तो वह उसे कार में बैठाकर नंदाजी मार्ग पर ज्योतिनगर मोड़ के समीप अल्ट्रासाउंड सेंटर पर में लेकर आया था। बताया गया है कि दोनों जिलों की उपरोक्त टीमें पिपली से पहले से मौजूद थीं। जैसे रवि पिपली पहुंचा यहीं, से स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके पीछे-पीछे चलते हुए श्रद्धानंद चौक पर आकर रुक गई। लिंग जांच के धंधे में संलिप्त आरोपी रवि जैसे ही अल्ट्रासाउंड सेंटर पर आकर रुका तो यहां फर्जी ग्राहक की ओर से संकेत मिलते ही लैब तक्नीशियन देवेंद्र उर्फ रवि को दबोच लिया गया। बताया यह भी जा रहा है कि इस धंधे में एक डाक्टर भी शामिल है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इसका खुलासा नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed