{"_id":"59a9a8514f1c1b5f738b4cb0","slug":"151504290897-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट आरक्षण पर कोर्ट के फैसले के कारण लाडवा में बढाई सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट आरक्षण पर कोर्ट के फैसले के कारण लाडवा में बढाई सुरक्षा
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-16
जाट आरक्षण पर हाईकोर्ट के फैसले को लेकर लाडवा में बढ़ाई सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय में शुक्रवार को फैसला आने को लेकर लाडवा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिन भर पुलिस अलर्ट पर रही तो वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के अतिरिक्त बल के साथ-साथ सीमा सुरक्षा बल की 2 कंपनियां भी तैनात कर दी गई। पुलिस ने सीमा सुरक्षा बल, हरियाणा पुलिस व गृह आरक्षी के जवानों के साथ लाडवा क्षेत्र के संवेदनशील गांवों में वीरवार देर शाम फ्लैग मार्च निकाला। मार्च लाडवा, जैनपुर जाटान, सलेमपुर, लाठीधनौरा, बडौंदी, बडौँदा, बपदा, बपदी, बुढा, बन , धनौरा जाटान आदी दर्जनों गांवों में निकाला गया। फैसला आने को लेकर शुक्रवार सुबह से ही सीमा सुरक्षा बल के जवानों को अलर्ट पर रखा गया । किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ फायरब्रिगेड व एंबुलेंस को भी लाडवा थाना परिसर में रखा गया है। लाडवा के थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि जाट आरक्षण के मामले में आने वाले कोर्ट के फैसले के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ाई गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी तरह की कोई अप्रिय स्थिति पैदा नही होने दी जाएगी। गौरतलब है कि जिला में लाडवा ही जाट आरक्षण आंदोलन की धुरी रहा है। जाट आंदोलन के लिए अखिल भारतीय जाट आरक्षण समिति ने यहां गांव जैनपुर जाटान में ही दो बार जिला स्तरीय धरनों को लंबे समय तक जारी रखते हुए सफल बनाया है। अब जाट आरक्षण पर कोर्ट के फैसले को देखते हुए लाडवा में जहां सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है वहीं पुलिस व गुप्तचर विभाग जाट आंदोलन से जुडे़ लोगों पर नजर रखे हुए है।