फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   150 players from eight states performed well in Khelo India

एस्ट्रोटर्फ पर आठ राज्यों की टीम के 150 खिलाड़ियों ने किया उम्दा प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
150 players from eight states performed well in Khelo India
शाहाबाद के एस्ट्रोटर्फ पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पुरुष हॉकी के लीग मैचों का आयोजन कराया गया। इसमें देश के आठ राज्यों की टीम झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, चंडीगढ़, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार के 150 खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करके अपनी छाप छोड़ी।
विज्ञापन

इन हॉकी मैचों से शाहाबाद हॉकी स्टेडियम और आसपास की नर्सरी में अभ्यास करने वाले करीब 300 युवा महिला व पुरुष खिलाड़ी 8 राज्यों की टीमों के साथ लगातार जुड़े रहे। इन गेम्स से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिली है। इन मैचों से युवा खिलाड़ियों को हॉकी के नए गुर भी सीखने को मिले। उन्होंने बाहरी राज्यों से आए खिलाड़ियों के साथ अपने विचार भी साझा किए।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिला है। इस प्रदेश के खिलाड़ियों ने सबसे ज्यादा पदक जीतकर पदक तालिका में नंबर एक पोजीशन पर अपना स्थान बनाया है। अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हरजिंद्र कौर, एडीसी का मां डॉ. नीना नाकरा, डीएसओ रामनिवास ने लीग मैचों के अंतिम दिन सुबह के सत्र में हरियाणा और बिहार के मैच की भी शुरुआत कराई। उन्होंने सभी दोनों टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाया तथा परिचय प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed