फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में 300 टन से अधिक कचरा हुआ जमा तो झुका नगर परिषद प्रशासन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में 300 टन से अधिक कचरा हुआ जमा तो झुका नगर परिषद प्रशासन

Fri, 22 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में 300 टन से अधिक कचरा हुआ जमा तो झुका नगर परिषद प्रशासन
चार दिन बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के आगे आखिरकार नगर परिषद प्रशासन झुक गया है। वीरवार को नप प्रशासन ने कर्मचारियों की मांगें एक माह में पूरा कर दिए जाने का लिखित में आश्वासन दिया, जिसके बाद कर्मचारी काम पर लौट गए। उन्होंने नप प्रशासन को चेतावनी दी है कि दिए आश्वासन के अनुसार एक माह में उनकी मांगें पूरी नहीं की तो फिर से इससे भी कड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। नगर परिषद के स्थाई व अस्थाई कर्मचारी 18 फरवरी से हरियाणा प्रदेश नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर तीन दिन की हड़ताल पर उतरे हुए थे। उन्होंने नप कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर भूख हड़ताल भी शुरू कर दी थी। कर्मचारियों ने नगर परिषद प्रशासन को अपनी स्थानीय स्तर की मांगों को लेकर भी चेतावनी दी हुई थी, जिसमें स्पष्ट किया गया था कि उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी। वीरवार को हड़ताल का चौथा दिन था, जिसके चलते शहर में अब तक हड़ताल के दौरान ही 300 टन से अधिक कचरा जमा हो चुका था। शहर में चारों ओर कचरे के ढेर लगने से जहां सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई थी वहीं बीमारी फैलने का भी अंदेेशा होने लगा था। पूरी तरह से बिगड़ रहे हालात को देख नगर परिषद प्रशासन ने हड़ताल के चाथे दिन कर्मचारियों को लिखित में मांगेें पूरी किए जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ही हड़ताल कर रहे कर्मचारी शांत हुए और काम पर लौटे। इसके बाद ही नगर परिषद प्रशासन ने राहत की सांस ली तो शहरवासियों को भी राहत मिलनी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed