{"_id":"5b4f96bd4f1c1b0c718b4d30","slug":"141531942589-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7 नवंबर तक तैयार होगा उतर भारत का पहला एनआईडी संस्थान,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7 नवंबर तक तैयार होगा उतर भारत का पहला एनआईडी संस्थान,
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 2
7 नवंबर तक तैयार होगा उत्तर भारत का पहला एनआईडी संस्थान, 85 करोड़ का बजट होगा खर्च: अभिषेक
- एनआईडी संस्थान से उद्योग और कृषि क्षेत्र का होगा तेज गति से विकास
- डीआईपीपी के सचिव रमेश अभिषेक, संयुक्त सचिव राजीव अग्रवाल ने किया निर्माणाधीन एनआईडी संस्थान का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। उत्तर भारत का पहला राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) 7 नवंबर तक तैयार हो जाएगा। इसके निर्माण से प्रदेश के उद्योग, सर्विस सेक्टर, कृषि क्षेत्र के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में तेज गति से विकास संभव हो पाएगा। इस संस्थान में युवा पीढ़ी तकनीकी रूप से सक्षम होगी और इसका सबसे ज्यादा फायदा जीटी रोड बेल्ट के कृषि क्षेत्र को मिलना वाला है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के डीआईपीपी सचिव रमेश अभिषेक ने यह जानकारी दी। वे गांव उमरी में एनआईडी के वैकल्पिक भवन में एनआईडी विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद करने और विद्यार्थियों के मन की बात को जानने के उपरांत बोल रहे थे।
इससे पहले डीआईपीपी सचिव रमेश अभिषेक, एनआईडी अहमदाबाद के निदेशक प्रद्युम्रा व्यास, डीआईपीपी के संयुक्त सविच राजीव अग्रवाल, हरियाणा तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक ढिल्लो, उपायुक्त डा. एसएस फुलिया, एडीसी अनिश यादव, रजिस्ट्रार कंवर सिंह, ओएसडी डॉ. डीएस कपूर ने संस्थान की निर्माणाधीन प्रशासनिक ब्लॉक, छात्रावास, कक्षाओं, लाइब्रेरी व अन्य कक्षों का अवलोकन कर निर्माण कार्य की रिपोर्ट हासिल की और आदेश दिए कि 85 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए भवन का निर्माण कार्य 7 नवंबर तक पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की आधारशिला मई 2013 में रखी गई थी। आईआईटी और आईआईएम की श्रेणी में ही राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान शामिल है और यह उत्तर भारत का पहला संस्थान है।
उन्होंने कहा कि देश में डिजाइन की शिक्षा को पूरा करने और डिजाइनर्स की मांग को देखते हुए 4 एनआईडी संस्थान स्थापित किए गए हैं। दो संस्थानों के भवन और शैक्षणिक सत्र शुरू किए जा चुके हैं। डीआईपीपी के संयुक्त सचिव राजीव अग्रवाल ने कहा कि इस संस्थान में 60 विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा। ऑटो मोबाइल, एग्रकीकल्चरल, मेडिकल, साइंस संयंत्र, सोशल सर्विस, संस्कृति सहित अन्य क्षेत्रों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
सचिव ने किया विद्यार्थियों से सीधा सवांद और जानी मन की बात
डीआईपीपी सचिव रमेश अभिषेक ने एनआईडी विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया और उनके मन की बात को जाना। इस दौरान विद्यार्थियों ने सुविधाओं से संबंधित कुछ समस्याएं और मांगे रखीं। सचिव ने प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश दिए कि विद्यार्थियों के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाए।