फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गेहूं का उठान समय पर न होने से बाबैन मंडी में लगा जाम

गेहूं का उठान समय पर न होने से बाबैन मंडी में लगा जाम

Thu, 19 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
गेहूं का उठान समय पर न होने से बाबैन मंडी में लगा जाम
बाबैन मंडी में जगह नहीं, सड़कों पर गेहूं उतारने को मजबूर किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन। गेहूं का उठान धीमा और समय पर न होने से अनाज मंडी में अब जगह नहीं बची है। मंडी के सभी फड़ गेहूं से कट्टों से भर गए हैं। जिसकी वजह से किसान सड़कों पर गेहूं गिराने के लिए मजबूर हो रहे हैं। मंडी में 17 अप्रैल तक एक लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जिसमें से 30 हजार क्विंटल ही उठाया जा सका है। मौसम साफ रहने से गेहूं की आवक तेज हो चुकी है। गेहूं डालने के लिए शैलरों के फड़ों का सहारा लेना पड़ेगा। गेहूं खरीद का जिम्मा दो सरकारी एजेंसियों हैफेड़ एवं खाद्य आपूर्ति विभाग के पास है। हैफेड़ ने 17 अप्रैल तक 80 हजार क्विंटल और खाद्य आपूर्ति विभाग ने 18 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा है। मंडी से गेहूं लादने का कार्य कर रहे ट्रक संचालकों का कहना है कि गोदामों में कम लेबर होने के कारण ट्रकों से समय पर गेहूं की उतराई नहीं हो रही है। मंडी के व्यापारी जगमाल सिंह, मोहन लाल, लछमन सैनी, लाभ सिंह सहित अन्य व्यापारियों ने प्रशासन को मंडी से गेहूं का उठान समय पर सुनिश्चित करने की मांग की है।

चालकों को नजराना न दें व्यापारी, प्रशासन करे व्यवस्था : प्रधान
अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान लाभ सिंह ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मंडी से गेहूं का उठान समय पर सुनिश्चित करें। कुछ ट्रक चालक मंडी में लगे जाम की आड़ में व्यापारियों को नाजायज परेशान कर रहे हैं। वह गेहूं उठाने के नाम पर व्यापारियों से पैसे ऐंठने के प्रयास में हैं, जिसे मंडी एसोसिएशन सहन नहीं करेगी। ट्रक चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए एसोसिएशन ने मंडी में ट्रकों का आवंटन अपने हाथ में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed