{"_id":"5ac2820c4f1c1bbb618b5219","slug":"141522696716-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल परीक्षा केंद्र आने पर भड़के आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल परीक्षा केंद्र आने पर भड़के आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थी
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क जाम कर जताया विरोध तो बदलना पड़ा परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्री कृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के बीएएमएस कोर्स के विद्यार्थी उस समय भड़क उठे जब उनकी परीक्षाओं को लेकर पहली बार करनाल में परीक्षा केंद्र बना दिया गया। एबीवीपी के जिलाध्यक्ष हिमांशु ठाकुर के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तो आयुर्वेदिक अस्पताल के बाहर सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया। भड़के विद्यार्थियों को देख कॉलेज प्राचार्य डॉ. उषा दत्त ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से संपर्क किया और वाईस चांसलर को मेल भेजकर विद्यार्थियों की समस्याओं व रवैये से अवगत कराया, जिस पर विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा केंद्र श्री कृष्णा राजकीय कॉलेज ही बदलना पड़ा। इसके बाद ही विद्यार्थी शांत हुए। अमित श्योराण, रवि दलाल, प्रवीण कुमार, नेहा धीमान व जयदीप सहित अन्य विद्यार्थियों ने बताया कि पांच अप्रैल से बीएएमएस चतुर्थ सेमेस्टर की वार्षिक व अन्य सेमेस्टर की सप्लीमेंटरी परीक्षाएं पांच अप्रैल से शुरू होनी है। हर बार उनके साथ-साथ यमुनानगर के बिलासपुर में स्थित लाल बहादुर शास्त्री आयुर्वेदिक कॉलेज व जगाधरी स्थित ताऊ देवीलाल आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र करनाल स्थित कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज बना दिया गया। इससे विद्यार्थी भड़क गए और करनाल में परीक्षा देने से इंकार कर दिया। इसी मामले को लेकर पहले कॉलेज प्रशासन से बातचीत की और बाद में रोष जताते हुए सड़क जाम कर दी। इसी बीच कॉलेज प्राचार्य डॉ उषा दत्त ने यूविर्सिटी में वाईस चांलसर को मेल कर मामले से अवगत कराया तो दोपहर बाद परीक्षा केंद्र बदले जाने की मेल भी वापस आ गई। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।