फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   14 new buses with modern facilities will soon be included in Kurukshetra depot

कुरुक्षेत्र डिपो में जल्द शामिल होंगी आधुनिक सुविधाओं वाली 14 नई बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
14 new buses with modern facilities will soon be included in Kurukshetra depot
कुरुक्षेत्र डिपो के बेड़े में जल्द ही 14 नई बसें शामिल होंगी। ये बसें मोबाइल, लैपटॉप, आईपैड चार्ज करने की सुविधा से लैस होंगी। नई बसें खरीदने के लिए कुरुक्षेत्र डिपो को तीन करोड़ 95 लाख से अधिक का बजट मिला है। इन बसों के आने के बाद यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी तय नहीं है कि इन बसों को बड़े रूट पर चलाया जाएगा या छोटे रूट पर।
विज्ञापन

बता दें कि ये सभी बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी। इसमें 56 सीटें होंगी, जिसमें चालक के आराम करने के लिए फोल्ड होने वाली सीट होगी। वहीं बस के पीछे एक डिग्गी बनी होगी, जिसमें यात्री अपना सामान रख सकेंगे। राहत की बात यह है कि इन बसों का किराया भी सामान्य ही होगा। किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। अभी कुरुक्षेत्र रोडवेज के पास कुल 143 बसें हैं। इनमें 16 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चल रही है। इन 143 बसों में 42 बसें पिहोवा सब डिपो की हैं।
विज्ञापन

पानीपत और सोनीपत की तर्ज पर चले बसें
ऑल हरियाणा वर्कर यूनियन के जिला प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि कुरुक्षेत्र डिपो में भी पानीपत व सोनीपत की तर्ज पर बसें चलानी चाहिए। इन दोनों जगह पर कर्मचारी ओवरटाइम पर बसें चला रहे हैं। दोपहर को दो बजे के बाद ही रोडवेज के पहिये थम जाते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
डिपो को मिल चुका है बजट : मुंजाल
35 बसों की डिमांड भेजी गई थी। इनमें से 14 बसें खरीदने के लिए करीब चार करोड़ रुपये का बजट मिला है। इन बसों के शामिल होने से यात्रियों को बेहद राहत मिलेगी।
अशोक मुंजाल, महाप्रबंधक , कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed