फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डेहा कालोनी से अवैध कब्जे हटाने को लेकर प्रक्रिया शुरू

डेहा कालोनी से अवैध कब्जे हटाने को लेकर प्रक्रिया शुरू

Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
डेहा कालोनी से अवैध कब्जे हटाने को लेकर प्रक्रिया शुरू
डेहा कॉलोनी को कब्जों से मुक्त करेगा नपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद । नगर पालिका प्रशासन ने डेहा कॉलोनी से अवैध कब्जे हटाने को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी को लेकर वीरवार को नगर पालिका में बैठक हुई, जिसमें पालिका अध्यक्ष बलदेव राज चावला ने डेहा कॉलोनी निवासियों, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य बुद्धिजीवियों के सामने बराड़ा रोड पर चल रहे विकास प्रोजेक्ट को रखा। उसके लिए अवैध अतिक्रमण को हटाना अनिवार्य बताया है। नपा अध्यक्ष ने डेहा बस्ती वासियों से अनुरोध किया कि उनके द्वारा लोकनिर्माण विभाग की जमीन पर जो नाजायज कब्जा है उसको हटा लें। उन्होंने कहा कि वहां से फोर लेन सड़क, नाला व सीवर लाइन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि डेहा बस्ती वासियों द्वारा किया गया यह कब्जा विकास कार्यों में बाधा डाल रहा है, जिसके कारण नगरवासियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चावला ने कहा कि अगर डेहा बस्ती के लोग कब्जा अपने आप नहीं हटाएंगे तो प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डेहा बस्ती से आए विकास, बलदेव व अन्य ने आश्वासन दिया कि विभागीय पैमाइश के अनुसार अगर सरकारी जमीन पर कोई कब्जा होगा तो उसे हटा लेेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका सचिव अंकुश पराशर, उपमंडल अधिकारी लोक निर्माण विभाग युधिष्ठिर मौदगिल, मुलखराज गुंबर, पार्षद टेकचंद शर्मा, अजय तुषार, अशोक भसीन, पवन छाबड़ा, प्रवीण गुप्ता, राकेश गर्ग, राजीव शर्मा, मोनू गाबा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed