{"_id":"5abfda364f1c1bbe618b4d92","slug":"131522522678-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा : चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा : चीमा
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही भाजपा : चीमा
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। भाजपा सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत चीमा ने शनिवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव बन में एक सभा में कहा कि भाजपा ने सत्ता हथियाने के लिए जनता से झूठे वादे किए थे। इन्हें चार साल होने के बावजूद पूरा नहीं किया गया है। अब अपनी नाकामी को छिपाने के लिए भाजपा लोगों का ध्यान इन वादों से हटाना चाहती है। वह जाति, धर्म के नाम पर लोगों को लड़ाने का प्रयास कर रही है। पेपर लीक होने का रिकॉर्ड बनाकर भाजपा ने विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ किया। साथ ही युवाओं को नौकरियां न देकर उनका भविष्य चौपट कर दिया है। चीमा ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। गरीबों, पिछड़ों, दलितों और वंचितों के साथ युवाओं के विकास के लिए काम किया है। कांग्रेस ने हमेशा देश और जनता की सेवा की है। इससे युवाओं का कांग्रेस में रुझान बढ़ रहा है। इस अवसर पर गुरविंद्र सिंह सलेमपुर, संजीव लालर, संदीप लालर, विशाल महंत, गगनदीप, मोहित, मंदीप लालर, विशाल, संजय, गौरव, गुरदयाल महंत, रवि, सन्नी आदि मौजूद रहे।