{"_id":"5abd35644f1c1bc1618b4667","slug":"131522349412-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देरी से कार्यक्रम में पहुंचे दीपेन्द्र हुड्डा तो कार्यकर्ताओं ने दिखाई पीठ, 14 मिनट के भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देरी से कार्यक्रम में पहुंचे दीपेन्द्र हुड्डा तो कार्यकर्ताओं ने दिखाई पीठ, 14 मिनट के भाषण
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपेंद्र हुड्डा के 14 मिनट के भाषण के दौरान ही सभास्थल से निकलने लगे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पिहोवा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में ऑडियो वायरल मामले को लेकर सरकार की खिंचाई की। उन्होंने आरोप लगाया कि खट्टर सरकार पिहोवा नगर पालिका की प्रधानगी को लेकर खरीद-फरोख्त से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग मामले को दबाने का काम कर रही है। जाहिर तौर पर हुड्डा का निशाना हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती पर था। सांसद वीरवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अंबाला रोड स्थित एक निजी पैलेस में बोल रहे थे। हुड्डा डेढ़ बजे कार्यक्रम में पहुंचे, जबकि पिहोवा तय किए गए कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यक्रम का समय साढ़े 10 बजे का था, लेकिन दीपेंद्र तीन घंटे देरी से पहुंचे। दीपेेंद्र ने जब 2 बजकर 59 मिनट पर अपना भाषण शुरू किया तो कई कार्यकर्ता सम्मेलन से उठकर जाने लगे। कार्यकर्ताओं के पलायन को देखते हुए हुड्डा ने महज 14 मिनट में अपना भाषण खत्म कर दिया। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने दीपेंद्र को तलवार भेंट कर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व सांसद नवीन जिंदल की तरफ से हाजिरी लगाने की बात भी कही, लेकिन तब तक काफी संख्या में कार्यकर्ता बाहर जा चुके थे। सांसद हुड्डा ने कहा कि भाजपा राज में कहीं सीबीएसई बोर्ड का तो कहीं एसएससी परीक्षा का पेपर लीक हो रहे है। जिसकी वजह से लाखों मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को असफलता हाथ लग रही है।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर ने पंचों व सरपंचों के साथ जो अभद्रता की है वो अशोभनीय है। सीएम को किसी के भी साथ ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए। पंच व सरपंच भी जनता के चुने हुए प्रतिनिधि हैं। वायरल ऑडियो मामले में कहा कि भाजपा सरकार इस मामले को भी दबाने में लगी है। जांच के नाम गोलमोल कर रही है।
कार्यकर्ताओं के हाथ लगी निराशा
अमन चीमा की पिहोवा अधिकारी रैली और कांग्रेस प्रदेश महासचिव सतविंद्र टिम्मी परिवर्तन लाओ, हरियाणा बचाओ रैली की सफलता के बाद 29 मार्च को मनदीप चट्ठा गु्रप द्वारा कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया। इसे सफल करने के लिए चट्ठा ग्रुप द्वारा हर मुमकिन कोशिश भी की गई। सम्मेलन को सफल करने के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और पूर्व सांसद नवीन जिंदल जैसे नेताओं के नाम का सहारा भी लिया गया था, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा और नवीन जिंदल के कार्यक्रम में न पहुंचने पर कार्यकर्ताओं को निराशा ही हाथ लगी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर भी कार्यक्रम को लेकर उठे सवाल
व्हाट्सएप ग्रुप पिहोवा में इस कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए गए। ग्रुप में वायरल मैसेज में कहा गया कि पिता-पुत्र (पूर्व मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चट्ठा और उनके पुत्र मनदीप चट्ठा) का शक्ति प्रदर्शन फ्लॉप शो साबित हुआ। सोशल मीडिया पर एक कांग्रेसी नेता ने पूर्व सांसद के हवाले से मैसेज डालते हुए कार्यक्रम को निजी शो बताया।