फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में की 305 की जांच

नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में की 305 की जांच

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में की 305 की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शाहाबाद।
सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट, आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को 239वें नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन गांव रावा स्थित श्रीगुरु हरिकृष्ण जी कॉन्वेंट स्कूल में किया गया। शिविर की शुरुआत मुख्य अतिथि आदेश ग्रुप के चेयरमैन डॉ. एचएस गिल, महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता, सोनिया शर्मा, कार्यक्रम के अध्यक्ष हरपाल सिंह चीका, सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट के जोन प्रधान लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल और जिलाध्यक्ष प्रधान सिंह ने की।

डॉ. एचएस गिल ने कहा कि आदेश अस्पताल और सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता ने बताया कि शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुगंधा, डॉ. सुखबीर, डॉ. वहीम, डॉ. विनीत अटवाल, सर्जरी विशेष डॉ. रूबल ने शिविर में पहुंचे आंख, स्त्री रोग, नाक, कान, गला, जर्नल सर्जरी और अन्य रोगों के 305 रोगियों की जांच की। इसमें 35 नेत्र रोगियों को चश्मे वितरित किए गए। 25 रोगियों का चयन ऑपरेशन के लिए किया गया। इनके ऑपरेशन अस्पताल में होंगे। शिविर में रोगियों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं। स्कूल की प्रधानाचार्य रणदीप कौर कक्कड़ औश्र करतार सिंह कक्कड़ ने अतिथियों का अभिनंदन किया। इस अवसर पर आदेश अस्पताल के महाप्रबंधक हरिओम गुप्ता, मार्केटिंग प्रभारी सोनिया शर्मा, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, प्रधान सिंह, देवेंद्र सिंह गिल, करतार सिंह कक्कड़, रणदीप कौर कक्कड़, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed