{"_id":"59b586784f1c1bfa7f8b5ddd","slug":"131505068664-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस कंडक्टर बनने के लिए महिलाएं भी आई आगे ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस कंडक्टर बनने के लिए महिलाएं भी आई आगे ं
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
बस कंडक्टर बनने के लिए अब महिला अभ्यर्थी भी आगे आई हैं। रविवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कुरुक्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रोडवेज में कंडक्टर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। सुबह एवं सायं के सत्र में आयोजित इस परीक्षा में कुल 12 हजार अभ्यर्थियों में से करीब 80 फीसदी ने परीक्षा दी। इस परीक्षा में करीब दर्जन भर महिला अभ्यर्थी भी शामिल हुई। हालांकि उन्होंने अपना नाम व फोटो आदि प्रकाशित करने से इंकार कर दिया लेकिन परीक्षा देकर वे काफी खुश नजर आई।
उन्होंने बताया कि वे भी बस कंडक्टर के तौर पर नौकरी करना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने आवेदन किया था। उन्हें उम्मीद भी है कि वे परीक्षा में जरूर सफल होंगी। उधर परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किया गए थे। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में करवाई गई परीक्षा के प्रवेश के दौरान ही गहन जांच के बाद अभ्यर्थियों को अंदर जाने दिया गया तो वहां भी उनकी गहन जांच की गई। एसडीएम नरेंद्र पाल मलिक ने बताया कि परीक्षा को लेकर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। जहां परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा की गई वहीं धारा 144 भी लागू की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से सफल रही।