फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   20 कमेटियों के हाथ होगी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाने की कमान

20 कमेटियों के हाथ होगी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाने की कमान

Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
20 कमेटियों के हाथ  होगी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के हर लम्हें को यादगार बनाने की कमान
फोटो-12
विज्ञापन


गीता जयंती महोत्सव की तैयारियां
20 कमेटियों के हाथ होगी अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को यादगार बनाने की कमान
- स्वच्छता अभियान के लिए एसडीएम थानेसर और एसडीएम पिहोवा को सौंपी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को यादगार बनाने को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत महोत्सव की कमान 20 कमेटियों के नोडल और सहायक नोडल अधिकारियों के हाथ होगी। यह जानकारी जिला उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने दी।
कटारिया ने बताया कि इस महोत्सव के लिए जिला प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से 20 कमेटी गठित की है। इन कमेटियों की जिम्मेदारी नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को सौंपी गई है। इस महोत्सव के अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के नोडल अधिकारी एसडीएम थानेसर रहेंगे जबकि सहायक नोडल अधिकारी के रूप में पीओआईआरईपी, सीपीओ डीआरडीए व एनजेडसीसी के प्रतिनिधि को शामिल किया गया है।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों की होंगी प्रतियोगिताएं
उपायुक्त ने कहा कि ब्रह्मसरोवर की उत्तरी परिक्रमा पर स्कूली बच्चों की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए नगराधीश, डीआरओ, डीईओ, डीआईपीआरओ व डिप्टी डीईओ की एक कमेटी बनाई गई है। इसी तरह राष्ट्रीय स्तर के गीता श्लोकों को लेकर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए एसडीएम पिहोवा, श्रीकृष्ण संग्रहालय के क्यूरेटर, डिप्टी डीईओ व संग्रहालय के कलाकार को कमेटी में शामिल किया गया है। इसके अलावा महोत्सव की साज-सज्जा, शोभायात्रा, शिल्पकारों के ठहरने व खाने की व्यवस्था के लिए भी अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थीम पार्क में 11 हजार बच्चे करेंगे वैश्विक गीता पाठ
उपायुक्त ने कहा कि थीम पार्क में 11 हजार बच्चों का समूह वैश्विक गीता पाठ करेगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसडीएम थानेसर, डीईओ, डीएसडब्लयूओ व पीओआईसीडीएस को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed