फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   1296 crores will be spent on Ayush University project, buildings will be built in three phases

Kurukshetra News: आयुष विवि परियोजना पर खर्च होंगे 1296 करोड़, तीन चरणों में बनेंगे भवन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
1296 crores will be spent on Ayush University project, buildings will be built in three phases
कुरुक्षेत्र। देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय प्रोजेक्ट का निर्माण करने के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 1296 करोड़ का बजट पारित किया गया है। विश्वविद्यालय के भवन तीन चरणाें में बनेंगे और प्रथम चरण के लिए प्रदेश सरकार ने 500 करोड़ का बजट तय किया है। आयुष विवि के मास्टर प्लान पर भी सरकार ने मुहर लगा दी है। इस परियोजना को शुरू करने की रूप रेखा गत 14 अगस्त को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में तैयार की जा चुकी है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने यहां जारी विज्ञप्ति में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव फतुहपुर में देश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण करने की आधारशिला रखी थी। इस विश्वविद्यालय के लिए गांव फतुहपुर की तरफ से 100 एकड़ जमीन भी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य पूरा करने की जिम्मेवारी एचएसआईआईडीसी को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के निर्माण को पूरा करने के लिए 1296 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया और मास्टर प्लान के अनुसार तय भी किया गया कि विश्वविद्यालय का निर्माण तीन चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण के लिए सरकार की तरफ से 500 करोड़ का बजट भी तय किया गया है। इस परियोजना के लिए दिसंबर में टेंडर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन








100 एकड़ भूमि पर 167404 स्क्वायर मीटर एरिया होगा कवर

पूर्व मंत्री ने कहा कि आयुष विश्वविद्यालय के भवनों का निर्माण करने के लिए 167404 स्क्वायर मीटर भूमि को कवर किया जाएगा। मास्टर प्लान के अनुसार प्रशासनिक ब्लॉक बनाया जाएगा। इस ब्लॉक में परीक्षा विंग, लाइब्रेरी, 200 लोगों की क्षमता का ऑडिटोरियम हॉल, प्रथम चरण की मार्केट, शोध व अनवेशण विभाग, पाव हाउस प्रथम फेज, शैक्षणिक व अस्पताल जोन में आयुर्वेदिक पीजी कॉलेज, 321 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल, कुलपति का घर, रजिस्ट्रार का घर, क्लास वन, क्लास टू, क्लास थ्री के अधिकारियों व कर्मचारियों के घर, 150 लड़कों की क्षमता का पीजी व पीएचडी हॉस्टल, 130 छात्राओं के लिए पीजी व पीएचडी हॉस्टल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड आरसीसी वाटर और फायर फाइटिंग टैंक, एचटीपी, ईटीपी, डब्ल्यूटीपी, माउडलर ऑपरेशन थ्रियेटर, नर्सिंग कॉल सिस्टम, सीएसएसडी, किचन, क्यूबिकल अस्पताल, ट्रैक सिस्टम, आईवी हैंगर सिस्टम का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed