{"_id":"3ebe7d53c97613b87d696a71f603dce5","slug":"124-cases-of-dengue-the-director-of-the-investigation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के केस हुए 124, निदेशक पहुंचे जांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के केस हुए 124, निदेशक पहुंचे जांच को
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:36 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विभाग के निदेशक डॉ. प्रवीण गर्ग ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से डेंगू और मलेरिया की रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सिविल अस्पताल के डेंगू के विशेष वार्ड का भी निरीक्षण किया।
साथ ही चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में डेंगू के 124 पॉजीटिव केस सामने आ चुके हैं। देर शाम तक अधिकारियों की बैठक जारी थी।
सिविल सर्जन डॉ. एसके नैन ने बताया कि निदेशक डॉ. प्रवीण गर्ग ने एलएनजेपी अस्पताल में डेंगू और मलेरिया की वर्तमान वास्तविक स्थिति जानने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए सभी जरूरी कदम उठाने के लिए निद्रेश दिए।
इसके बाद निदेशक ने अस्पताल में डेंगू के लिए बनाए गए विशेष वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड के प्रबंधों को भी देखा। सिविल सर्जन ने बताया कि इससे पूर्व उप सिविल सर्जन डॉ. केके शर्मा ने बाबैन स्वास्थ्य केंद्र, डॉ. मधु ने शाहबाद, डॉ. योगेश ने किरमच, डॉ. अनुपमा ने पिहोवा, डॉ. बिंदू राय ने धुराला स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया।
विज्ञापन
उन्होंने इन स्वास्थ्य केंद्रों पर डेंगू और मलेरिया की रोकथाम को लेकर किए गए प्रबंधों की समीक्षा की। यहां पर आशा वर्कर और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को डेंगू, मलेरिया की रोकथाम बारे जागरूक किया गया।