{"_id":"6168880908437a415767531b","slug":"122-applications-for-bsc-bed-and-ba-bed-kurukshetra-news-knl86528357","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाइट पलवल में होंगे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड और बीए बीएड कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाइट पलवल में होंगे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएससी बीएड और बीए बीएड कोर्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन टीचर एजुकेशन की तर्ज पर अब कुरुक्षेत्र में भी चार वर्षीय बीएससी (मेडिकल एवं नॉन मेडिकल) बीएड और बीए बीएड कोर्स के लिए अनुमति प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार द्वारा यह अनुमति नई शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रदान की गई है। नई शिक्षा नीति के तहत यह कोर्स जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), पलवल व गुरुग्राम में शुरू किए गए हैं। कुरुक्षेत्र में इस बीएससी बीएड व बीए बीएड कोर्स के लिए कुल 100 सीटों की मान्यता मिली है। इसमें से बीएससी बीएड मेडिकल तथा नॉन मेडिकल की 35-35 तथा बीए बीएड की 30 सीटों के लिए दाखिला होगा। डाइट कुरुक्षेत्र ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्धता की प्रक्रिया पूरी कर ली है तथा अन्य औपचारिकताएं दाखिला प्रक्रिया पूरी होने तक पूर्ण कर ली जाएंगी। इच्छुक विद्यार्थी दाखिले के लिए 19 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभी तक 122 विद्यार्थी विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन कर चुके हैं।
एसआईएएसटीई (झज्जर) के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल ने बताया कि स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन इन टीचर एजुकेशन प्रदेश का पहला व देश का ऐसा छठा संस्थान है। डाइट प्राचार्य नमिता कौशिक ने बताया एससीईआरटी हरियाणा तथा एसआईएएसटीई झज्जर के निदेशक डॉ. ऋषि गोयल के अथक प्रयासों के फलस्वरूप पूरे हरियाणा में डाइट कुरुक्षेत्र और गुरुग्राम में यह कोर्स शुरू करने का अवसर प्राप्त हुआ है।