फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अब इरफान पठान और इशान शर्मा के सामने मैदान में होगा कुरुक्षेत्र का अभिषेक 20-33-18

अब इरफान पठान और इशान शर्मा के सामने मैदान में होगा कुरुक्षेत्र का अभिषेक 20-33-18

Thu, 21 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
अब इरफान पठान और इशान शर्मा के सामने मैदान में होगा कुरुक्षेत्र का अभिषेक 20-33-18

विज्ञापन
पिता मंदिर के पुजारी रहे और वो क्रिकेट के भगवान तेंदुलकर का....
- विजयवाड़ा में आज दिल्ली के मुकाबले में नागालैंड की टीम से उतरेगा कुरुक्षेत्र का अभिषेक
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। पिता मंदिर के पुजारी रहे और अभिषेक क्रिकेट भगवान सचिन तेंदुलकर का ... । पूरे परिवार में अभिषेक के अलावा किसी का भी खेलों से दूर-दूर तक नाता नहीं। इसके बावजूद अपने जुनून की बदौलत वो आज इरफान पठान और ईशान शर्मा के सामने मैदान में बल्लेबाजी करने उतरेगा।
आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा शहर में वीरवार को रणजी क्रिकेट चैंपियनशिप में दिल्ली और नागालैंड के बीच मुकाबला है। दिल्ली की टीम में इरफान पठान, ईशांत शर्मा जैसे अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वहीं नागालैंड की टीम में अभिषेक कौशिक भी शामिल है। कुरुक्षेत्र की श्याम कालोनी निवासी अभिषेक कौशिक का परिवार मूलरूप से गांव उमरी का रहने वाला है। उमरी गांव के पहलवान राजेंद्र उमरी ने वर्ष 2010 में हुए कामनवेल्थ गेम में स्वर्ण पदक जीता था। अभिषेक आलराउंडर है। वह बल्लेबाजी के साथ शानदार गेंदबाज भी हैं। क्रिकेट जगत में वर्ष 2013 में कुरुक्षेत्र में हुए क्रिकेट मुकाबले में एक के बाद एक लगातार दो शतक और एक दोहरा शतक लगाकर वह चर्चा में आया।
विज्ञापन

अभिषेक कौशिक ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि उसकी चाहत भारत की टीम में खेलने की है। रणजी मुकाबले में अब खुद को साबित करने का बेहतर मौका है। अभिषेक के मुताबिक स्कूल के समय में उनके शिक्षक गोपाल भारद्वाज ने गेंद और बल्ला थमाया था, जिसे थाम कर वह आज यहां तक पहुंचे हैं। रणजी मुकाबले में उसके चयन पर दादी पुष्पा देवी, मां संतोष रानी और बहन शिवानी कौशिक व परिवार के सदस्य बहुत प्रफुल्लित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र जिला क्रिकेट एसोसिएशन के प्रभारी डॉ. दिनेश यादव ने बताया कि यह पहला मौका है जब कुरुक्षेत्र से कोई खिलाड़ी रणजी में चयनित हुआ है। अभिषेक कौशिक काफी छोटी उम्र से क्रिकेट खेलते आ रहे हैं और उन्होंने हमेशा बेहतर प्रदर्शन किया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोच ललित वर्मा ने कहा कि यह कुरुक्षेत्र की क्रिकेट के लिए बड़ी उपलब्धि है। इनके मुताबिक भारत में भी अभिषेक का राष्ट्रीय स्तर की कई क्रिकेट प्रतियोगिताओं में काफी अच्छा रिकॉर्ड रहा है।

अभिषेक के के पिता जयपाल शास्त्री ने बताया कि वह करीब एक दशक तक इंग्लैंड के कावंट्री शहर में सनातन धर्म हिंदू टेंपल में पुजारी रहे हैं। वर्ष 2011 में अभिषेक ने इंग्लैंड में आयोजित लोकल टूर्नामेंट में भाग लिया था। वहां उसने टीम के लिये पहली बार में ही 60 रन बनाए और विकेट तीन हासिल किये थे।


अभिषेक ने सेठ टेकचंद पब्लिक स्कूल से 12 वीं तक पढ़ाई की। इसके बाद पिहोवा के डीएवी स्कूल से स्नतक किया। क्रिकेट के प्रति प्रेम देखकर परिवार ने अभिषेक को प्रशिक्षण के लिये 2009 में चंडीगढ़ भेजा था। जहां उसने कपिल देव और चेतन शर्मा के कोच डीपी आजाद से दो साल तक प्रशिक्षण लिया । वर्ष 2014 से अब तक वह दिल्ली के रोहिणी में वीरेंद्र सहवाग के साथी रहे उदयभान से प्रशिक्षण ले रहा है। शुरुआती दौर में विराट कोहली और ईशान शर्मा भी उदयभान से प्रशिक्षण ले चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed