{"_id":"5c6718b8bdec224d9d196018","slug":"121550260408-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजूबंद खुल-खुल जाए सुन दर्शक मंत्रमुग्\nध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजूबंद खुल-खुल जाए सुन दर्शक मंत्रमुग् ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजूबंद खुल-खुल जाए पर दर्शक मंत्रमुग्ध
-संगीत विभाग में पंडित पुंडलिक ने छेड़ी तान
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग में शुक्रवार को गायन तथा व्याख्यानमाला कार्यकम आयोजित हुआ। इस दौरान वाराणसी से पंडित पुंडलिक भागवत ने संगीत की मधुर तान छेड़ी। विद्यार्थियों तथा शिक्षकों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विभागाध्यक्षा प्रो. शुचिस्मिता ने मुख्य अतिथि डॉ. रामेंद्र सिंह एवं मुख्य कलाकार पंडित पुंडलिक भागवत को सम्मानित किया। पंडित पुंडलिक भागवत ने तबले के बनारस घराने की वादन शैली तथा विशेषताओं पर चर्चा की। इसके बाद राग जौनपुरी में विलंबित तथा द्रुत ख्याल का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया। राग भैरवी की ठुमरी बाजूबंद खुल-खुल जाए... भी सुनाई। तबले पर शिक्षक डॉ. विवेक जैन ने की तथा हारमोनियम पर संगत तरुण जोशी ने की। कार्यक्रम में कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए भारतीय सेना के शहीद जवानों को भी याद किया गया तथा उनके लिए दो मिनट का मौन रखा गया। डा. ज्ञानसागर ने अतिथियों एवं कलाकारों का आभार जताया। इस अवसर पर मंच संचालक डॉ. अशोक शर्मा, डॉ. हरविंद्र सिंह, डॉ. मुनीश, डॉ. सुशील, डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. पुरुषोत्तम, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. शालू रानी, डॉ. सीमा जौहरी, नितिन शर्मा तथा सुरेंद्र सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
फोटो नंबर - 16