{"_id":"5c65baa1bdec22270f4fd27a","slug":"121550170785-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग बच्ची से छेड़छाड करने के आरोपी डॉक्टर पर मामला दर्ज, काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग बच्ची से छेड़छाड करने के आरोपी डॉक्टर पर मामला दर्ज, काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार
-क्लीनिक में दवा लेने आई पांचवीं की छात्रा से हुई थी छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा(कुरुक्षेत्र)। शहर की एक कालोनी में बीईएमएस डॉक्टर द्वारा उसके क्लीनिक पर नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड करने के मामले में पुलिस ने आरोपी डॉक्टर नरेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। बच्ची को उसकी मामी ने अपने लिए पेट दर्द की दवाई लेने पड़ोस के ही क्लीनिक पर भेजा था। वापस आने पर बच्ची ने रोते हुए आपबीती अपनी मामी को सुनाई ,जिसके बाद मामी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस में दर्ज शिकायत में उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले आठ साल से उसकी ननद की बेटी उनके पास ही रहती है तथा पांचवी क्लास की छात्रा है। पिछले कई दिनों से उसकी (मामी) की तबीयत ठीक नहीं थी। इस कारण वह घर पर ही आराम कर रही थी। बुधवार देर शाम को अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा, जिसकी दवाई लेने के लिए उसने अपनी भांजी को पड़ोस के ही क्लीनिक पर डॉक्टर से दवाई लेने के लिए भेजा था। कुछ देर के बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची। जब उसने बच्ची से उसके रोने का कारण पूछा तो बच्ची ने बताया कि डॉक्टर ने उसे उसकी आंखे चैक करने के बहाने से अपने पास बुला लिया और बहला फुसला कर उसके साथ छेड़छाड करनी शुरु कर दी। जब वह रोने लगी तो डॉक्टर ने उसे छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी डॉ नरेश कुमार के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
अपने बेटे के साथ रहता है आरोपी
सिटी चौकी इंचार्ज जगदीश चंद्र ने बताया कि आरोपी डॉक्टर अपने क्लीनिक के ऊपर ही रहता है। कुछ साल पहले आरोपी का उसकी पत्नी के साथ मनमुटाव हो गया था, जिसके बाद से आरोपी अपने बेटे के साथ क्लीनिक के ऊपर ही रहता है। बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।