फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दर्दनाक हादसे, 4 की मौत

दर्दनाक हादसे, 4 की मौत

Sat, 29 Dec 2018 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे, 4 की मौत

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद/ इस्माईलाबाद। जिला में शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर दो सड़क हादसे हुए, जिसमें कार सवार पति-पत्नी व एक महिला एवं उसके भतीजे की मौत हो गई। पहला हादसा शाहाबाद के लाडवा रोड पर गांव खरींडवा के पास हुआ, जहां कार को ट्राले ने अपनी चपेट में ले लिया तो दूसरा हादसा इस्माईलाबाद के गांव मलिकपुर के समीप हुआ, जिसमें कार पर बजरी से भरा ट्राला पलट गया। दोनों ही हादसों के बाद परिवार में कोहराम मच गया तो पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी सिविल अस्पताल में पोस्टर्माटम करवा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक पटेलनगर अंबाला शहर निवासी राजकुमार गांधी अपनी पत्नी रमेश कुमारी के साथ अपनी कार में सवार होकर अंबाला से रादौर अपनी बेटी के लिए लड़का देखने के लिए जा रहे थे। वे शाहाबाद लाडवा रोड पर गांव खरींडवा के पास पहुंचे ही थे कि लाडवा की ओर से आ रहे ट्राले से कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके शव कार में बुरी तरह से फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दीदार सिंह, हेल्पर्स की टीम मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से शवों को कार से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया और एलएनजेपी से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दंपती के बेटे मृगंध की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतक राजकुमार गांधी अंबाला शहर में जूतों का कारोबार करते हैं।
विज्ञापन



दोहती के जन्म पर खुशी मनाने जा रहे थे, कार पर पलटा बजरी से भरा डंपर
गांव मसाना निवासी अंग्रेज सिंह अपनी पत्नी हरभजन कौर व भतीजे गुरप्रीत के साथ गांव हरिगढ़ भौरख में अपनी दोहती के जन्म पर सामान लेकर खुशी मनाने जा रहे थे। वह गांव मलिकपुर के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे बजरी से भरे डंपर ने उनकी कार को अपनी चपेट में ले लिया। डंपर कार पर ही पलट गया, जिससें कार चालक भतीजे गुरप्रीत व हरभजन कौर की ही मौत हो गई जबकि अंग्रेज सिंह घायल हो गया। तीनों कार में बुरी तरह से फंस गए और जेसीबी की मदद से कार को तोड़कर उन्हें निकाला गया। इसके बाद उन्हें सरस्वती मिशन अस्पताल पिहोवा ले जाया गया, जहां हरभजन व उनके भतीजे गुरप्रीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओवरलोड होने की वजह से असंतुलित हुआ डंपर : सरपंच
गांव मसाना के सरपंच विक्रम चीमा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बताया कि यह हादसा बजरी से ओवरलोड डंपर के कारण हुआ है। इसी वजह से वह असंतुलित हुआ, जिसके चलते परिवार के दो सदस्यों की जान चली गई। प्रशासन ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा नहीं लगा पा रहा है। वहीं थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वरुण कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंच गई। डंपर को कब्जे में ले लिया गया तथा घायल अंग्रेज सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई पपिंद्र सिंह को सौंपी गई है।



बीडीपीओ ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
इस्माईलाबाद बीडीपीओ राजवीर सिंह ने सामने हादसा हुआ देख न केवल कार में फंसे लोगों को निकलवाने में मदद की बल्कि अपनी गाड़ी से उन्हें पिहोवा सरस्वती मिशन अस्पताल में पहुंचाया, जिसके बाद दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बीडीपीओ ने बताया कि वह सरकारी काम से गांव मलिकपुर गए हुए थे तथा वहां से वापस आते हुए उन्होंने देखा की डंपर कार के उपर पलटा हुआ है। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए जेसीबी मशीन को मौके पर बुलाकर लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला तथा अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed