{"_id":"5c25251bbdec2256f652055f","slug":"121545938203-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री बलबीर सैनी के भतीजे एवं सेंसन पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी के फार्म हाऊस से जेवरात लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मंत्री बलबीर सैनी के भतीजे एवं सेंसन पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी के फार्म हाऊस से जेवरात लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिहोवा। पूर्व मंत्री बलबीर सैनी के भतीजे एवं सेंसन पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी के गांव सैंसा स्थित फार्म हाउस से पांच नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने हजारों रुपये के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने पहले सिक्योरिटी गार्ड को गन प्वाइंट पर बंधक बनाया और फिर वारदात को अंजाम दिया। वे जाते समय सिक्योरिटी गार्ड से भी 10 हजार रुपये छीनकर ले गए। वारदात के दौरान फार्म हाउस पर सिक्योरिटी गार्ड के अलावा अन्य कोई भी मौजूद नहीं था। घटना बुधवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। मामले की सूचना पाकर कुरुक्षेत्र डीएसपी गुरमेल सिंह व थाना प्रभारी यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
सेंसन पेपर मिल के एमडी प्रदीप सैनी ने बताया कि गांव सैंसा में उनका फार्म हाउस है। जिसमें उसके माता-पिता रहते हैं। बुधवार को उसके माता पिता उनसे मिलने कुरुक्षेत्र आए हुए थे। इस दौरान फार्म हाउस पर उनका सिक्योरिटी गार्ड हैप्पी मौजूद था। रात करीब ढाई बजे पांच नकाबपोश हथियारों से लैस बदमाश फार्म हाउस की दीवार फांदकर फार्म हाउस में घुस आए और सिक्योरिटी गार्ड हैप्पी को जान से मारने की धमकी देकर चाबियों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास किया। सिक्योरिटी गार्ड के विरोध करने एक लुटेरे ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंधक बना लिया और अन्य लुटेरों ने ताले तोड़कर घर से सोना चांदी के जेवरात उठा लिए। उन्होंने बताया कि आरोपी जाते समय सिक्योरिटी गार्ड से 10 हजार रुपये छीन कर ले गए। इसके बाद हैप्पी ने इसकी सूचना उन लोगों को दी। सूचना पाकर वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। उधर जेवरात कितनी कीमत के थे, यह पुलिस देर रात तक जांच करती रही।
सिक्योरिटी गार्ड को दिया लूट का आधा हिस्सा देने का लालच, मंत्री के भाई को मारने की भी सुनीं बातें
सिक्योरिटी गार्ड हैप्पी निवासी गांव जलबेडा ने बताया कि वारदात के दौरान वह फार्म हाउस पर अकेला ही था। लुटेरे करीब ढाई बजे फार्म हाउस की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। शोर सुनकर जब वह उनके अंदर पहुंचा तो उन लोगों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर नकदी और जेवरात की जानकारी हासिल करनी चाही। उसके मना करने पर उन्होंने उसे लूट में आधा हिस्सा देने का लालच भी दिया था, लेकिन उसके विरोध करने पर उन्होंने उसे गन प्वाइंट पर एक कमरे में बंधक बना लिया और घर से जेवरात चुराने के बाद उससे भी 10 हजार रुपए छीन कर फरार हो गए। हैप्पी के अनुसार लुटेरे एक घंटे से ज्यादा समय तक घर में सेंधमारी करते रहे और फार्म हाउस के मालिक व पूर्व मंत्री के भाई साधु राम सैनी को जान से मारने की बात भी कह रहे थे।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी ले गए
हैप्पी ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे जाते समय अपने हाथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए ताकि मौके से कोई भी सबूत बरामद न हो सके।
सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ के आधार पर तैयार कराए जा रहे लुटेरों के स्कैच : एसएचओ
थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेकर सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाकर फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने अज्ञात पांचों लुटेरों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही सभी लुटेरों को काबू कर लेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस सिक्योरिटी गार्ड हैप्पी से भी मामले को लेकर पूछताछ कर रही और उससे लुटेरों के स्कैच तैयार करवा कर लुटेरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं पुलिस को गली में लगे कैमरे में गाड़ी दिखाई दी है। अंदेशा है कि लुटेरे इसी गाड़ी से पहुंचे थे। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।