फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   यूआईईटी के दो छात्रों ने रेगिंग रोकने बनाई एप

यूआईईटी के दो छात्रों ने रेगिंग रोकने बनाई एप

Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
यूआईईटी के दो छात्रों ने रेगिंग रोकने बनाई एप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र । कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने रैगिंग को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी की दिशा में आगे बढ़ते हुए शुक्रवार को एंटी रेगिंग एप लांच की है। इस एप की खास बात यह रहेगी कि इस एप से जैसे ही कोई विद्यार्थी एंटी रैगिंग स्क्वॉयड को मैसेज करेगा उसकी लाइव पिक्चर लोकेशन टीम को मिलेगी जिससे रैगिंग को तुरंत रोका जा सकेगा। कुलपति डॉ. कैलाश चंद्र शर्मा व कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी ने इस एप को लांच किया। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग के कंप्यूटर साइंस तीसरे वर्ष के विद्यार्थी मोहित शर्मा व राहुल ने यूआईईटी के शिक्षक अतुल शर्मा व पीयूष गुप्ता के नेतृत्व में इस एप को विश्वविद्यालय के लिए बनाया। विद्यार्थियों व शिक्षकों को बधाई देते हुए कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय कें विद्यार्थियों द्वारा इन हाउस रचनात्मक कार्य करने से ही किसी विश्वविद्यालय की गरिमा बढ़ती है। उन्होंने उनके कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आजकल शत प्रतिशत विद्यार्थी स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं। नई पीढ़ी टेक्नोलॉजी फ्रेंडली हैं, इसलिए उसे जागरूक भी नई तकनीक के जरिए किया जा सकता है। इस एप के माध्यम से विश्वविद्यालय की सभी तरह की जानकारियां विद्यार्थियों को एप पर ही उपलब्ध होंगी और विद्यार्थी किसी भी स्थिति में तुरंत सूचना विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दे सकेंगे। यूआईईटी के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने बताया कि इस वर्ष विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूआईईटी को यह एप बनाने की जिम्मेवारी दी थी। यूआईईटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने इस एप को तैयार किया है। एप में रैगिंग के बारे में पूरी जानकारी होने के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर व हेल्पलाइन नंबर इसमें दिए गए हैं। इसकी खास बात यह है कि इस एप के जरिए कोई भी मैसेज जैसे ही कोई विद्यार्थी संबंधित नंबर पर करेगा तो उसकी लाइव लोकेशन अधिकारियों को मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय कैंपस में नए सत्र में दाखिला ले रहे विद्यार्थी कक्षाएं शुरू होते ही इस एप को अपने मोबाइल फोन में अपलोड कर लें व दूसरे विद्यार्थियों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पवन कुमार शर्मा, रवि थापा सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।


साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी एंटी रैगिंग कमेटी
सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के सभी विभागों में अध्यापकों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा जो विश्वविद्यालय में होने वाली रैगिंग की घटनाओं पर नजर रखेगी एवं साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी । यदि विश्वविद्यालय में इस प्रकार की कोई घटना होती है तो वे इसकी सूचना प्रॉक्टर, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, चीफ वार्डन, डिप्टी चीफ वार्डन, ऑफिसर इंचार्ज सुरक्षा एवं कुलसचिव को दे सकते हैं ।
विज्ञापन



जागरूकता के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता की ओर से लगेंगे बैनर
नए सत्र में रैगिंग को लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए छात्र कल्याण अधिष्ठाता विभाग की ओर से विश्वविद्यालय परिसर में बैनर व पोस्टर लगाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को इसके बारे में पूरी जानकारी हो और वे किसी भी स्थिति में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed