{"_id":"5b22be844f1c1b64068b64be","slug":"121529003652-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 किलोमीटर लंबा ऐलिवेटिड ट्रैक बनने की जगी उम्मीद, केंद्र सरकार ने सर्वे के लिए नियुक्त की कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 किलोमीटर लंबा ऐलिवेटिड ट्रैक बनने की जगी उम्मीद, केंद्र सरकार ने सर्वे के लिए नियुक्त की कंपनी
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
5 किलोमीटर लंबा एलिवेटिड ट्रैक बनने की जगी उम्मीद, केंद्र सरकार ने सर्वे के लिए नियुक्त की कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शहर में 5 किलोमीटर लंबे ऐलिवेटिड ट्रैक की परियोजना जल्द सिरे चढ़ेगी। इसके लिए पहले सर्वे कार्य पूरा किया जाएगा, जिसका जिम्मा केेंद्र सरकार ने नई दिल्ली की इंटर कोंटिनेंटल कंस्लटेंट एंड टेक्नोक्रॉफ्ट प्राइवेट लिमिटेड को सौंप दिया है। विधायक सुभाष सुधा ने बताया कि ऐलिवेटिड ट्रैक बनाने का एक प्रस्ताव कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सौंपा था, इस प्रोजेक्ट की बारीकियों तथा शहर वासियों को होने वाले फायदे के बारे में भी अवगत करवाया था। इस प्रस्ताव पर मंथन करने के बाद रेल मंत्रालय की तरफ से हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (एचआरआईडीसी) ने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ को कुरुक्षेत्र ऐलिवेटिड ट्रैक के साथ-साथ हरियाणा के 8 अन्य प्रोजेक्ट पर काम करने बारे पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि एचआरआईडीसी को रेलवे प्रोजेक्ट्स की फिजीबिलिटी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा गया है कि कुरुक्षेत्र में 5 किलोमीटर ऐलिवेटिड ट्रैक बनाने का प्रस्ताव है। विधायक ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम करने के लिए बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत की और मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस परियोजना को शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत करने के उपरांत लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ से भी मुलाकात की गई और कुरुक्षेत्र की इस परियोजना पर शीघ्र अति शीघ्र कार्य करने के लिए कहा गया है।