फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   रानी के जादुई गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफाईनल में

रानी के जादुई गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफाईनल में

Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
रानी के जादुई गोल से भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची सेमीफाईनल में
ऑस्ट्रेलिया बेशक स्ट्रांग, इंडिया पूरी लय में, जीतेंगे गोल्ड : रानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में चल रहे कॉमनवेल्थ खेलों में मंगलवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने कप्तान रानी रामपाल के जादुई गोल की बदौलत सेमीफाइनल में पहुंच गई। राष्ट्रमंडल खेलों में पूल ए का चौथा मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। उल्लेखनीय है कि राष्ट्र मंडल खेलों में शाहाबाद की तीन खिलाड़ी रानी रामपाल, नवनीत कौर और नवजोत भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
हॉकी खिलाडिय़ों के घर खुशी का माहौल
भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने से हॉकी खिलाड़ियों कप्तान रानी रामपाल, नवजोत कौर एवं नवनीत कौर के घर खुशी का माहौल है। हॉकी प्रेमियों ने खिलाड़ियों के घर पहुंचकर बधाई दी और सेमीफाइनल में जीत के लिए कामना की। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी, रानी रामपाल की माता राममूर्ति, पिता रामपाल, नवजोत के पिता सतनाम सिंह एवं नवनीत कौर के पिता बूटा सिंह सहित हॉकी प्रेमियों ने जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

कॉमनवेल्थ में जीतेंगे गोल्ड : रानी
अमर उजाला के शाहाबाद प्रतिनिधि से फोन पर बातचीत में भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि भारतीय टीम का लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल जीतना और उसके बाद फाइनल जीतना है। ऑस्ट्रेलिया बेशक स्ट्रांग है तो भारतीय महिला टीम भी पूरी लय में है। सेमीफाइनल मुकाबला आत्मविश्वास के साथ जीतकर फाइनल को फतेह किया जाएगा। राष्ट्रमंडल खेलों में गोल्ड जीतकर देश का गौरव अवश्य बढ़ाएंगे। वहीं ओलंपियन नवजोत कौर और नवनीत कौर ने भी कहा कि सेमीफाइनल मुकाबले में अवश्य जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed