फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिन भर ठप रहा सर्वर, नहीं हो पाई रजिस्ट्रियां , भटकते रहे लोग

दिन भर ठप रहा सर्वर, नहीं हो पाई रजिस्ट्रियां , भटकते रहे लोग

Wed, 04 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
दिन भर ठप रहा सर्वर, नहीं हो पाई रजिस्ट्रियां , भटकते रहे लोग
थानेसर तहसील के सर्वर ने छोड़ा साथ, नहीं हो सकीं रजिस्ट्रियां
विज्ञापन

ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को थानेसर तहसील में रजिस्ट्री करवाने के लिए दिनभर भटकना पड़ा। कर्मचारियों द्वारा लोगों को जल्द ही सर्वर ठीक होन का आश्वासन दिया जाता रहा मगर सर्वर नहीं चला। सर्वर न चलने की वजह से लोग इधर उधर भटने के बाद निराश होकर लौट गए।
जानकारी के लिए हर रोज की तरह सुबह 9 बजे ही लोग रजिस्ट्री करवाने के लिए ई दिशा केंद्र स्थित तहसील कार्यालय पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्हें सुबह ही पता चला कि सर्वर नहीं चल रहा है, जिसके चलते अभी रजिस्ट्री नहीं हो पाएगी। लोग सर्वर चलने की बाट जोहने लगे तो रजिस्ट्री करवाने वाले लोगों की भीड़ भी बढ़ती गई। कर्मचारी उन्हें कुछ देर बाद सर्वर ठीक होने का भरोसा देते रहे, लेकिन दोपहर तीन बजे तक लोगों का सब्र टूटने लगा। अधिकांश लोग निराश होकर घर लौटने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

बता दें कि तहसील में करीब 30 से 40 रजिस्ट्रियां हर रोज होती हैं, जिसके लिए सैकड़ों लोग तहसील कार्यालय में पहुंचते हैं। मंगलवार को भी रजिस्ट्री करवाने की उम्मीद में लोग पहुंचे तो उन्हें झटका लगा। जब लोग कर्मचारियों के आश्वासन के बाद परेशान हुए तो अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब सर्वर ठीक होगा तभी रजिस्ट्री हो पाएंगी। उन्होंने बताया कि अब रजिस्ट्री कार्य ऑनलाइन किया जाता है, जिसके चलते सर्वर चले बिना यह कार्य संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काम छोड़कर आए, सुबह से खड़े इंतजार में : राधा
करनाल जिला के कस्बा निगधू से राधा कुरुक्षेत्र में एक प्लाट की रजिस्ट्री करवाने पति श्याम सिंह के साथ पहुंची। दो बजे तक इंतजार करने के बाद भी जब रजिस्ट्री होने की उम्मीद नहीं दिखी तो दंपति ने कहा कि वह काम छोड़कर रजिस्ट्री करवाने आए थे, लेकिन सुबह से अब तक सर्वर चलने के इंतजार में खड़े रहे। यह भी नहीं पता चल रहा कि आखिर यह कब तक चल पाएगा। अब उन्हें कल फिर अपना काम छोड़कर यहां आना पड़ेगा।
कलेक्टर रेट रिवाइज्ड होने पर नया साफ्टवेयर डाल रहे
तहसील कर्मियों की मानें तो प्रशासनिक तौर पर कलेक्टर रेट रिवाइज किए हैं, जिसके चलते अब नए रेट के अनुसार जमीन की रजिस्ट्री होगी। इसी के चलते ही नया सॉफ्टवेयर अपलोड किया जा रहा है। यही कारण रहा कि दिनभर सर्वर ठप रहा। इसके लिए एनआईसी कार्यालय में कर्मचारी दिनभर जुटे रहे।

उच्चाधिकारियों को करवाया गया अवगत : नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह का कहना है कि सर्वर न चल पाने के कारण रजिस्ट्री नहीं हो पा रही हैं। इससे उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। यहां के साथ उच्च स्तर पर भी इसे दुरुस्त करने के लिए कार्य किया जा रहा है। शाम चार बजे तक यह कार्य जारी रहा। सर्वर ठीक होने पर ही रजिस्ट्री हो पाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed