{"_id":"5abfda3a4f1c1bcb618b4afe","slug":"121522522682-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज मंडी में बिजली सप्लाई में लगे लंबे कट, आढ़ती परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज मंडी में बिजली सप्लाई में लगे लंबे कट, आढ़ती परेशान
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज मंडी में बिजली सप्लाई में लगे लंबे कट, आढ़ती परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। गर्मी शुरू होते ही बिजली सप्लाई में लंबे-लंबे कट लगने लगे हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। अनाजमंडी में बिजली सप्लाई में सात से आठ घंटे तक के कट लगाए जा रहे हैं। इससे आढ़तियों में रोष है। आढ़ती जितेंद्र पपनेजा, बलदेव शर्मा, कृष्ण कुमार आदि ने बताया कि गेहूं का सीजन शुरू हो चुका है। विभाग अभी से इतने लंबे-लंबे कट लगा रहा है। शुक्रवार भी अनाजमंडी की लाइट करीब छह घंटे गायब रही थी। इसके बाद आज भी मंडी की बिजली सप्लाई करीब आठ घंटे से बाधित है। न तो विभाग पहले से बिजली सप्लाई बंद करने की घोषणा करता है। पावर हाउस में बात करने पर जवाब मिलता है कि इस सप्लाई को बंद करने का परमिट लिया गया है। पावर हाउस में ड्यूटी पर तैनात जेई विजय मेहता ने कहा कि पावर हाउस से बिजली सप्लाई में कोई कट नहीं हो सकता। बिजली सप्लाई को दुरुस्त करने के लिए लाइनमैन ने मंडी की सप्लाई बंद की होगी। जल्द ही बिजली सप्लाई को दुरुस्त करा कराया जाएगा।