फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   गांधी नगर व कीर्ति नगर के लोगों की 40 साल पुरानी मांग पर लगी मोहर:सुधा

गांधी नगर व कीर्ति नगर के लोगों की 40 साल पुरानी मांग पर लगी मोहर:सुधा

Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
गांधी नगर व कीर्ति नगर के लोगों की 40 साल पुरानी मांग पर लगी मोहर:सुधा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि गांधी नगर, कीर्ति नगर के हजारों लोगों की करीब 40 साल पुरानी मांग को पूरा किया जा रहा है। इस क्षेत्र के लोगों को गंदे पानी की निकासी की सौगात राज्य सरकार की तरफ से दी गई है। इस सौगात के तहत गांधी नगर और कीर्ति नगर में करीब 2 करोड़ 40 लाख रुपये की सीवेज परियोजना को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस परियोजना आगामी 3 माह में पूरा कर लिया जाएगा।

वे सोमवार को देर सायं गांधी नगर में 2 करोड़ 40 लाख की लागत से बिछाई जाने वाली सीवरेज पाइप लाइन परियोजना का शिलान्यास करने के उपरांत सभा को संबोधित कर रहे थे। विधायक ने गांधी नगर में 10 लाख की लागत से बनने वाले नाले के निर्माण कार्य का भी विधिवत रुप से शुभारंभ किया। विधायक ने कहा कि गांधी नगर, कीर्ति नगर से लेकर वशिष्ठ कालोनी तक सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पब्लिक हेल्थ विभाग की तरफ से वशिष्ट कालोनी में एक पंपिंग स्टेशन का निर्माण किया जाएगा। यहां से सीवरेज के पानी को आगे नए बस स्टैंड के सामने बनाए गए डिस्पोजल तक ले जाया जाएगा। इस पाइप लाइन परियोजना पर आगामी 3 माह में पूरा करने का लक्ष्य जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को सौंपा गया हैं। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद गांधी नगर, कीर्ति नगर और नए बस स्टैंड तक आने वाली कालोनियों की गंदे पानी निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि शहर में करीब 70 करोड़ रुपये की ज्यादा की परियोजनाओं पर काम किया जा रहा हैं। इनमें से कुछ पर काम पूरा किया जा चुका हैं, कुछ पर जोरों से चल रहा है। इस मौके पर पार्षद धन सिंह गांधी, पार्षद बलबीर सिंह, पार्षद सुनील, एमई ईश्वर वर्मा, प्रवीण गौड़, प्रिंस कुमार, आकाश अग्रवाल, जगीर सिंह, दिलबाग सिंह, ओमप्रकाश, नानू राम, देशराज, राजकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed