फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   प्रकाश उत्सव पर चल रहा ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न

प्रकाश उत्सव पर चल रहा ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न

Sun, 11 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश उत्सव पर चल रहा ऐतिहासिक कार्यक्रम संपन्न
कुरुक्षेत्र। ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में मीरी पीरी के मालिक श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी का प्रकाश उत्सव श्रद्धाभाव व उल्लास से मनाया गया। उत्साह और श्रद्धाभाव से लबरेज करीब 25 हजार संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाया। समागम में हर तरफ शबद कीर्तन और वाहेगुरु की गूंज सुनाई देती रही। सात दिवसीय समागम के समापन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में चल रही श्री अखंड पाठ साहिब जी की तीसरी लड़ी शनिवार को संपन्न हुई।
विज्ञापन

हेड ग्रंथी ज्ञानी अमरीक सिंह ने सरबत के भले की गुरु चरणों में अरदास की और इसके बाद संगत में प्रसाद वितरित किया गया। गुरुद्वारा साहिब के रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के दौरान गुरु साहिब की शिक्षाओं से संगत को अवगत कराया। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब करवाने वाले परिवारों ने तन मन धन से सेवा की। बता दें कि इस समागम में विशेष तौर पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश की संगत शिरकत करती है। इससे पहले सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क, विधायक बलकोर सिंह, सुभाष सुधा, एसजीपीसी वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, मेंबर जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, बीबी मनजीत कौर गधौला व अन्य को गुरुद्वारा साहिब की ओर से सिरोपा व श्री साहिब भेंट कर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बापू जरनैल सिंह अजराना, जय सिंह बाबकपुर, थानेसर नगरपरिषद के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छिंदा, एससी मुकुंदलाल, जसबीर सिंह बडैच, कर्मबीर सिंह कंग, परमजीत सिंह पम्मा, तजिंदर सिंह मक्कड़, हरविंदर सिंह चीमा, सतनाम सिंह विर्क, मंगल सिंह सलपानी, राजिंदर सिंह विर्क सहित संगत मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान गुरु का लंगर अटूट बरताया गया।
विज्ञापन

इन्होंने भरी हाजिरी
इस दौरान पंजाब से राज्यसभा सदस्य एवं वरिष्ठ अकाली नेता बलविंदर सिंह भूंदड़, श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क, हरियाणा के जिला सिरसा के हलका कालांवाली से शिरोमणि अकाली दल के विधायक बलकोर सिंह, पिहोवा से विधायक जसविंदर सिंह संधू, थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, एसजीपीसी मैंबर जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, बीबी मनजीत कौर गधौला, बलदेव सिंह खालसा, शरणजीत सिंह सौथा, एसजीपीसी की पूर्व मेंबर बीबी रविंदर कौर अजराना, एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के हरियाणा से मेंबर जत्थेदार तजिंदरपाल सिंह ढिल्लो, गुरजोत सिंह निडर, हरकेश सिंह मोहड़ी, सब ऑफिस इंचार्ज परमजीत सिंह दुनियामाजरा, मैनेजर सुखदेव सिंह, हरियाणा सिख परिवार के प्रदेशाध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना, जसबीर सिंह वडै़च, जरनैल सिंह बोढ़ी, जोगा सिंह रोहटी, राजेंद्र सिंह सोढ़ी, दिलबाग सिंह, बलबीर सिंह ने गुरु चरणों में हाजिरी भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस के समक्ष प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने रखी जमीन की मांग
कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे हरियाणा के मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क और विधायक सुभाष सुधा के समक्ष गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग के लिए जमीन की मांग रखी गई। श्री आनंदपुर साहिब से सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने सीपीएस को बताया कि गुरुद्वारा साहिब में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इस समस्या को समझते हुए सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क और विधायक सुभाष सुधा ने उनकी इस मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल से बातचीत करने का आश्वासन दिया।

सांसद, सीपीएस व विधायक ने प्रकाश उत्सव पर संगत को दी बधाई
समागम के दौरान सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क, विधायक बलकोर सिंह, सुभाष सुधा, एसजीपीसी वरिष्ठ उपप्रधान जत्थेदार बलदेव सिंह कैमपुर, मेंबर जत्थेदार जगसीर सिंह मांगेआना, बीबी मनजीत कौर गधौला ने संगत को गुरु साहिब के प्रकाश उत्सव पर बधाई दी। सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क व विधायक सुभाष सुधा ने संगत के बीच गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed