फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत,एक की हालत गंभीर

सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत,एक की हालत गंभीर

Sat, 10 Jun 2017 12:11 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत,एक की हालत गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
जीटी रोड पर शुक्रवार को गांव रामगढ़ के निकट आल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में राष्ट्रीय सूचना केंद्र (एनआईसी) चंडीगढ़ के अधिकारी, उनकी पत्नी, बेटे की मौत हो गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रुप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार में फंसे परिवार के चारों सदस्यों को बाहर निकाला और तत्काल लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 15 वर्षीय किशोर को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार के सदस्य चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश शामली से काफी लोग कुरुक्षेत्र पहुंचे। बताया गया है कि चंडीगढ़ में एनआईसी के उपरोक्त अधिकारी मूल रूप से यूपी शामली के रहने वाले हैं और शुक्रवार सुबह वे शामली में अपने भाई विश्व हिंदू परिषद के नेता प्रवीण सिंघल के पास जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय संघ और भाजपा के नेता भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे।

----------------
चंडीगढ़ के सेक्टर 39 बी वासी है सिंघल परिवार
हादसे में नीरज सिंघल, उनकी 45 वर्षीया पत्नी तनु सिंघल और 18 वर्षीय पुत्र नवल सिंघल की मौत हो गई, जबकि छोटा पुत्र निपुण सिंघल बुरी तरह से जख्मी हुआ है। एनआईसी चंडीगढ़ में अधिकारी नीरज सिंघल पुत्र कृष्ण कुमार मूल रूप से शामली (यूपी) के रहने वाले हैं और सिंघल परिवार चंडीगढ़ के सेक्टर 39 बी मकान नंबर 1433 ए में रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed