फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12 nominated, 25-30 others booked for blocking the road

हड़ताल पर रहे नप कर्मचारी, काम कराने के लिए भटकते रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
12 nominated, 25-30 others booked for blocking the road
नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय हड़ताल का नगर परिषद व पालिकाओं में पूरा असर देखने को मिला। सफाई कर्मचारियों के साथ नप व नपा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व क्लर्क भी हड़ताल पर रहे। इस दौरान कर्मचारियों सरकार के खिलाफ रोष जताया और जोरदार नारेबाजी भी की। नगर परिषद में कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से कार्यालय में अपने कामकाज कराने के आए शहरवासियों के काम नहीं हो पाए। सुबह ही सभी कर्मचारियों की कुर्सियां खाली मिली। अपने कामकाज कराने के लिए लोग भटकते रहे और अधिकारियों के समक्ष गुहार लगाते दिखाई दिए। सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई। नप व नपा में रूटीन के काम भी पूरी तरह प्रभावित हो गए।
विज्ञापन

नगर परिषद थानेसर परिसर में सभी कर्मचारी एकत्रित हुए और शाम तक धरना देकर सरकार के विरोध में खूब नारेबाजी की। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुंसर ने कहा कि प्रदेश के कच्चे पक्के सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं। बताया कि सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, ठेका प्रथा खत्म करने के लिए 25 अप्रैल व 17 अगस्त को हड़ताल के दौरान सरकार के साथ हुए समझौता को लागू न करने पर रोष स्वरूप यह हड़ताल की गई थी, जोकि पुरी तरह से सफल रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान ओमप्रकाश ने कहा कि नगर पालिका अधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक ज्ञापन के माध्यम से बातचीत कर नगरपालिका कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की गुहार लगा चुके है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने आज सामूहिक अवकाश लेकर रोष प्रदर्शन किया है यदि फिर भी सरकार कोई समाधान नहीं करती है तो जल्द ही राज्य कमेटी की बैठक कर बड़े आंदोलन का फैसला लिया जाएगा और आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। चाहे किसी भी स्तर पर आंदोलन करना पड़े। जिस की सारी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर रोडवेज संघ, जन संघर्ष मंच, एसकेएस सहित कई कर्मचारी संगठन समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर सात वासी कपिल ने कहा कि उसने इनकम सर्टिफिकेट पर हस्ताक्षर करवाने थे, लेकिन यहां सभी कुर्सियां खाली पड़ी हैं। वह दुकान पर काम करता है और आज स्पेशल इस काम के लिए छुट्टी लेकर आया था, लेकिन काम नहीं हुआ। सुबह से नप में बैठा हूं।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर ने बताया कि नप का काफी स्टाफ हड़ताल पर रहा, जिस कारण नप का कामकाज प्रभावित हुआ। नगर पालिका कर्मचारी संघ की ओर से ऑफिस स्टाफ की छुट्टी पर बारे फैसला सरकार के आदेशानुसार लिया जाएगा, जो भी आदेश होंगे, उसके अनुसार उन्हें छुट्टी दी जाएगी या फिर गैरहाजिरी लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed