फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   12 Jyotirlingas will be seen in Sangameshwar Dham Arunay

संगमेश्वर धाम अरुणाय में होंगे द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
12 Jyotirlingas will be seen in Sangameshwar Dham Arunay
ऐतिहासिक संगमेश्वर महादेव मंदिर में द्वादश (12) ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी कर सकेंगे। इसके लिए अलग से द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में व्यवस्था की गई है। संगमेश्वर मंदिर से मात्र 100 कदम की दूरी पर ही द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर स्थित है। यहां श्रद्धालु ज्योतिर्लिंगों के दर्शनों के साथ जलाभिषेक भी कर सकेंगे। खास बात यह है कि यहां स्थापित सभी शिवलिंगों को द्वादश ज्योतिर्लिंगों के स्पर्श करने के बाद पूरे विधि विधान के अनुसार स्थापित किए गए है। वहीं मंदिर में स्थापित इन द्वादश ज्योतिर्लिंगों को भारत के नक्शे में ठीक उसी प्रकार से स्थापित किया गया है जिस प्रकार भारत के स्थानों पर द्वादश ज्योतिर्लिंग विद्यमान है। मंदिर के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी ने बताया कि श्रद्धालु द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में ही सभी ज्योतिर्लिंग की उपासना कर सकते है। करीब 20 साल पहले मंदिर के तत्कालीन महंत गंगा पुरी के नेतृत्व में मंदिर की ओर से ज्योति यात्रा निकाली गई थी। इस ज्योति यात्रा के दौरान भारत के अलग-अलग स्थान पर स्थापित सभी ज्योतिर्लिंगों से शिवलिंग को स्पर्श कराया गया था। उसके बाद मंदिर का निर्माण करके ज्योतिर्लिंगों को मंदिर में पूरे विधि विधान के साथ स्थापित किया गया। उन्होंने कहा कि जो श्रद्घालुओं द्वादश ज्योतिर्लिंग तक नहीं पहुंच सकते वे श्रद्धालु यहां मंदिर में दर्शन के साथ-साथ पूजा अर्चना भी कर सकते है। जिस प्रकार शक्तिपीठ मंदिर से ज्योति लाकर अन्य मंदिरों तक लाई जाती है उसी प्रकार यहां स्थापित शिवलिंग ज्योतिर्लिंगों से स्पर्श करके पूरे विधान के साथ स्थापित किए गए है। इनके दर्शन करने से पुण्य की प्राप्ति होगी। वहीं उन्होंने बताया कि मंदिर की ओर से 19 अगस्त को भव्य शोभा यात्रा मंदिर से चलकर सरस्वती तीर्थ पहुंचेगी। यहां विशाल पार्थेश्वर शिवलिंग की पूजा अर्चना के बाद तीर्थ में उसका विसर्जन किया जाएगा। श्रावण की समाप्ति पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed