फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   छत पर गिरी चौबारे की दीवार, मलबे में दबा घर में सो रहा परिवार

छत पर गिरी चौबारे की दीवार, मलबे में दबा घर में सो रहा परिवार

Wed, 20 Feb 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
छत पर गिरी चौबारे की दीवार, मलबे में दबा घर में सो रहा परिवार
छत पर गिरी चौबारे की दीवार, मलबे में दबा परिवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन (कुरुक्षेत्र) । गांव बीड़ सूजरा के एक घर निर्माणाधीन चौबारे की दीवार गिर गई। जिसके मलबे में परिवार दब गया और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में परिवार के अन्य सदस्यों भी घायल हुए हैं।
जानकारी अनुसार गांववासी सतपाल सिंह, पत्नी बबली, बेटा सुमित व बेटी सोनिया सोमवार देर शाम अपने घर में सो रहे थे। अचानक उनकी छत पर निर्माणाधीन चौबारे की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में पूरा परिवार दब गया। बड़ी मशक्कत के बाद सतपाल मलबे से बाहर निकला। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से उसने पत्नी व बच्चों को बाहर निकाला। मलबे में दबने बबली गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि छत गिरने से घर में रखा बेड, अलमारी, पंखा व टीवी समेत काफी कीमती सामान टूट गया। ग्रामीणों के मुताबिक सतपाल का भाई शीश पाल अपने मकानों के ऊपर चौबारा बनवा रहा है। चौबारे की चिनाई का कार्य चल रहा था। रात के समय अचानक मौसम खराब हो जाने से तेज हवा चलने से ताजी बनी दीवार सतपाल के मकान की छत पर जा गिरी। जिसमें मकान की छत टूट गई और अंदर सो रहा सतपाल का परिवार उसमें दब गया। गांव के सरपंच जय भगवान ने इसकी सूचना गांव के पटवारी रामपाल को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया। पटवारी रामपाल का कहना है कि यह नुकसान प्राकृतिक आपदा के कारण हुआ है। मकान में हुए नुकसान का मुआयना कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


कई कॉलोनियों में पेड़ गिरे
तेज हवाओं के चलते देर सायं ही जहां मिर्जापुर कॉलोनी, पिपली सहित शहर की अन्य कई कॉलोनियों की बिजली भी गुल हो गई। हालांकि कई कॉलोनी की बिजली तेज हवाएं थमने के बाद बहाल हो गई वहीं कई कॉलोनी की बिजली सुबह होने पर ही चलाई जा सकी, जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तेज हवाओं के चलते ही झांसा रोड पर कई पेड़ भी गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की फसल का भी खासा नुकसान
सोमवार रात्रि आए तेज तूफान से जहां खेतों में गेहूं की फसल खराब हो गई वहीं कई मकानों की छते भी उड़ गई। तेज तूफान के कारण पेड़ पौधे सड़कों पर गिरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। अनवर खान वासी जलबेहडा ने बताया कि रात्रि के समय आंधी इतनी तेज थी कि इससे उसके पशुओं के बरामदे की छत उड़ गई। गनीमत रही इसमें पशुओं व घर के सदस्य को चोट नहीं लगी। वहीं किसान निर्मल सिंह कलावड़ ने बताया कि तेज आंधी के कारण पेड़ उखड़ कर उसकी गेहूं के खेत में गिर गए, जिसके कारण गेहूं की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई मकानों से पानी की टंकियां व अन्य सामान उड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed