फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए पीएचसी और सीएचसी स्तर पर रखनी होगी पैनी निगाहें : गुप्ता

लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए पीएचसी और सीएचसी स्तर पर रखनी होगी पैनी निगाहें : गुप्ता

Fri, 15 Feb 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए पीएचसी और सीएचसी स्तर पर रखनी होगी पैनी निगाहें : गुप्ता

विज्ञापन
लिंगानुपात सुधारने के लिए पीएचसी और सीएचसी स्तर पर होगी निगरानी
- उपायुक्त के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग में प्रोजक्ट निदेशक ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कार्यक्रम के प्रोजेक्ट निदेशक राकेश गुप्ता ने कहा कि लिंगानुपात में और अधिक सुधार लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ तमाम प्रशासनिक अधिकारियों को पीएचसी और सीएचसी स्तर पर पैनी निगाहें रखनी होगी। इस प्रदेश में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध में शामिल लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

चंडीगढ़ से वीरवार देर सायं वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों की एक बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में सभी जिलों के लिंगानुपात पर मुख्य ध्यान दिया जाएगा। प्रदेश में लिंगानुपात ऊपर लाने के लिए टीम वर्क के रुप में काम करना होगा। वर्ष 2018 में सभी जिलों बेहतर कार्य हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी अधिकारी या कर्मचारी किसी गलत व्यक्ति का सहयोग करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि सक्षम योजना से शिक्षकों और बच्चों की मानसिकता में काफी सुधार हुआ है। इस मौके पर एसडीएम अश्विनी मलिक, एसडीएम अनिल यादव, सीएमजीजीए निकित अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed