फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बदलते मौसम में बढ़ रही बीमारियां, एलएनजेपी सिविल अस्पताल में एक-एक बेड पर दो से तीन मरीज

बदलते मौसम में बढ़ रही बीमारियां, एलएनजेपी सिविल अस्पताल में एक-एक बेड पर दो से तीन मरीज

Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
बदलते मौसम में बढ़ रही बीमारियां, एलएनजेपी सिविल अस्पताल में एक-एक बेड पर दो से तीन मरीज
एलएनजेपी सिविल अस्पताल में एक-एक बेड पर दो से तीन मरीज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बारिश के मौसम के कारण इन दिनों बुखार सहित अन्य बीमारियों के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कुरुक्षेत्र के अस्पताल इस तरह की किसी भी परिस्थिति को लेकर कितने गंभीर हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मरीजों को भर्ती होने के लिए एक बिस्तर कर नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लंबे चौड़े-दावे बेमानी ही नजर आते हैं। गुरुवार को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंची बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर डॉ. संतोष दहिया भी एक बेड पर दो-दो मरीजों को देखकर हैरान रह गई। उन्होंने सीएमओ से मिलकर बेड समेत अन्य समस्याओं के अविलंब निराकरण की मांग की। सरकार अस्पतालों में बदइंतजामी का आलम ऐसा है कि मरीजों को यहां लेटने तक की जगह नहीं मिल रही है। एक बिस्तर पर दो से तीन मरीजों को इलाज दे रहे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में अन्य समस्याएं भी मरीजों व तिमारदारों को परेशान कर रही हैं। अस्पताल में बेड के मुकाबले अधिक मरीज आने से गड़बड़ाई व्यस्थाओं पर भर्ती मरीजों को असुविधा हो रही हैं। वही परिजन भी इससे खासे नाराज दिखाई दे रहे हैं। प्रो संतोष दहिया ने डॉ अनुपमा के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। दहिया ने कहा कि इतने बड़े हॉस्पिटल के प्रसूति विभाग में केवल एक डॉक्टर का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि हर रोज 10 से 15 डिलीवरी के केस आते हैं। पर्याप्त सफाई न होने के कारण मरीजों व तिमारदारों को इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है। डॉ दहिया ने सीएमओ डॉ सुखबीर सिंह मेहला से जल्द से जल्द प्रसूति विभाग में सुविधाएं बढ़वाने व डॉक्टरों की नियुक्ति करने की मांग की है। सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचने वाले गरीब परिवारों को समुचित चिकित्सा सुविधा देना शासन-प्रशासन का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed