फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बैंक कर्मचारी जाएंगे 2 दिन की हड़ताल पर , छुटिटयों के चलते 5 दिन बैंक रहेंगे बंद

बैंक कर्मचारी जाएंगे 2 दिन की हड़ताल पर , छुटिटयों के चलते 5 दिन बैंक रहेंगे बंद

Wed, 19 Dec 2018 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारी जाएंगे 2 दिन की हड़ताल पर , छुटिटयों के चलते 5 दिन बैंक रहेंगे बंद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शुक्रवार से बैंक उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लगातार पांच दिन बैंक बंद रहेंगे, जिससे कैश से लेकर अन्य प्रकार की किल्लत पैदा होने की संभावना बनी हुई है।

मांगों को लेकर दो दिन बैंक अधिकारी हड़ताल पर रहेंगे। उसके बाद तीन दिन छुट्टी के चलते भी बैंक बंद रहेंगे। ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन हरियाणा प्रांत के उप सचिव व अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संघ के मंडल सचिव राय सिंह ने बताया कि आईबीए व यूएफबीयू के मध्य बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों के 11वें द्विपक्षीय वेतन समझौते की 30 नवंबर को मुम्बई में हुई वार्ता बैठक विफल रही है। एसबीआई, पीएनबी, बीओबी यूबीआई व इंडियन बैंक प्रबंधन द्वारा स्केल-4 व ऊपर के अधिकारियों के लिए वेतन वार्ता में मेंडेट नही देने के कारण ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन ने 21 दिसंबर को हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। वहीं, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक व देना बैंक के समामेलन (मर्जर) के खिलाफ व कारपोरेट डिफाल्टर से रिकवरी के लिए 26 दिसंबर को हड़ताल का फैसला किया है।
विज्ञापन


21 दिसंबर को बैंक अधिकारियों की हड़ताल
22 दिसंबर को चौथे शनिवार का अवकाश
23 दिसंबर को रविवार
25 दिसंबर को क्रिसमस का अवकाश
26 दिसंबर को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की हड़ताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed