फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   9 करोड़ 87 लाख की लागत से तैयार होगा लघु सचिवालय के तीसरे खंड का 5 मजिंला भवन

9 करोड़ 87 लाख की लागत से तैयार होगा लघु सचिवालय के तीसरे खंड का 5 मजिंला भवन

Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
9 करोड़ 87 लाख की लागत से  तैयार होगा लघु सचिवालय के तीसरे खंड का 5 मजिंला भवन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 4 करोड़ 77 लाख की लागत से सरस्वती पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके निर्माण कार्य 24 अप्रैल 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा जबकि 9 करोड़ 87 लाख 74 हजार की लागत से लघु सचिवालय के तीसरे खंड का निर्माण किया जाएगा। रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, नप वाइस चेयरमैन मनिंद्र छिंदा, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अमित मनोजा, नगरपरिषद के एमई ईश्वर वर्मा ने उक्त निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।
विधायक ने कहा कि सरस्वती पुल का निर्माण कार्य 24 अप्रैल 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह पुल फोर लेन बनाया जाएगा। लघु सचिवालय के तीसरे नए ब्लॉक के निर्माण का कार्य 20 नवंबर 2019 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह सचिवालय भवन 5 मंजिल होगा और हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 4 जून 2015 की जनसभा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने थानेसर हलका के लिए जितनी भी घोषणाएं की थी। उनमें से 90 प्रतिशत घोषणाएं पूरी हो चुकी है। इतना ही नहीं इस हलके में घोषणा पत्र के अलावा भी कई नई परियोजनाओं जिनमें आयुष यूनिवर्सिटी, कुरुक्षेत्र का नया बाईपास, एलिवेटिड रेलवे ट्रैक आदि शामिल है, को जल्द ही पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश की पहली आयुष यूनिवर्सिटी का निर्माण कार्य का शुभारंभ मुख्यमंत्री द्वारा शीघ्र किया जाएगा। इस प्रदेश में 1966 के बाद पहली बार सबका साथ-सबका विकास नीति पर कार्य किया जा रहा है। इस हल्के में आने वाले अगले करीब दो वर्षों में करोड़ों रुपये की कई और योजनाओं पर कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद विशाल शर्मा, सुशील राणा, मोहन लाल अरोड़ा, दलबारा सिंह, भारत भूषण सिंगला, मुकेश सैनी, महेंद्र सिंगला, श्याम परासर, गगन कोहली, दीपक सिडाना सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed