फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   - अंबेडकर चौक मार्केट रही बंद, केसल मॉल पर भी घंटा भर तक पसरा रहा सन्नाटा 19-07-40

- अंबेडकर चौक मार्केट रही बंद, केसल मॉल पर भी घंटा भर तक पसरा रहा सन्नाटा 19-07-40

Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
- अंबेडकर चौक मार्केट रही बंद, केसल मॉल पर भी घंटा भर तक पसरा रहा सन्नाटा 19-07-40
भारत बंद को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन सर्तक, खुफिया तंत्र पर रहा चौकस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। आरक्षण के विरोध में किए गए भारत बंद के आह्वान का असर कुरुक्षेत्र में भी दिखाई दिया। बीआर अंबेडकर चौक मार्केट दोपहर बाद तक बंद रही तो वहीं केसल मॉल पर भी करीब एक घंटा से अधिक समय तक सन्नाटा सा पसरा रहा। इस दौरान हालांकि कोई गंभीर समस्या लोगों के समक्ष उत्पन्न नहीं हुई, लेकिन दिनभर भारी पुलिस बल तैनात रहा तो वहीं जिला भर में भी पुलिस प्रशासन व खुफिया तंत्र पूरी तरह से चौकस रहा। हर रोज की तरह शहर के अन्य बाजार सुबह खुले तो वहीं अंबेडकर चौक मार्केट एसोसिएशन ने बंद का खुल कर समर्थन किया और मार्केट में स्थित करीब सवा सौ दुकानें बंद रखी तो वहीं सुबह ही मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में अशोक शर्मा, सोनू सग्गू, सौरभ बंसल, रवि शर्मा, प्रवीण गौतम सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अन्य दुकानदार एकत्रित हुए और आरक्षण के विरोध में भारत बंद का पूरी तरह से समर्थन किया। विभिन्न दलों की ओर से भारत बंद के आह्वान में शामिल इन दुकानदारों ने हालांकि इस मार्केट के साथ-साथ अन्य मार्केट में भी किसी दुकानदार पर दुकान बंद करने के लिए दबाव नहीं दिया और न ही कोई नारेबाजी आदि की। सोशल मीडिया के जरिए भारत बंद में शामिल होने के किए जा रहे आह्वान व खुफिया तंत्र की रिपोर्ट के चलते पूरे जिला भर में पुलिस को अलर्ट किया गया, लेकिन आंबेडकर चौक पर सुभाष मंडी चौकी प्रभारी सेवा सिंह के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। डां बीआर आंबेडकर चौक के पास ही 12 पुलिस कर्मी तैनात किए गए तो वहीं केसल मॉल व ताऊ देवीलाल चौक पर करीब 35 पुलिस कर्मियों को तैनात किए गए।
पुलिस की तैनाती बढ़ी तो मॉल पर बढ़ी रौनक
आंबेडक चौक मार्केट बंद देख समीप ही स्थित केसल मॉल पर सुबह ही सन्नाटा सा छाने लगा। लोगों की आवाजाही भी कम रही, लेकिन जब मॉल पर सुरक्षा का भरोसा देने पुलिस पहुंची तो मॉल संचालकों में उत्साह हुआ और बाद में दिन भर सिनेमा से मार्केट भी खुली रही।
विज्ञापन

हम आरक्षण के विरोध, खुद की मार्केट बंद : राजेंद्र
डॉ. बीआर आंबेडकर मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र शर्मा का कहना है कि उन पर न किसी संगठन ने दबाव दिया और न हीं एसोसिएशन ने किसी मार्केट को बंद कराया, लेकिन एसोसिएशन आरक्षण के विरोध में है, जिसके चलते खुद ही मार्केट बंद रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में रही शांति, पूरी पुलिस को रखा गया अलर्ट पर : एसपी
एसपी अभिषेक गर्ग का कहना है कि पूरे जिला भर में पुलिस अलर्ट पर रही, ताकि किसी प्रकार की घटना न हो। हालांकि जिला भर में शांति रही, लेकिन हर थाना व चौकी प्रभारी को निगरानी के लिए सख्त आदेश दिए गए थे। बंद रही मार्केट के आस पास अधिक पुलिस बल तैनात रखा गया।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में भगवान परशुराम छात्र व युवा संगठन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी स्टूडेंट एसोसिएशन द्वारा उच्च शिक्षा में आरक्षण को बंद करने की मांग को लेकर कुलपति कैलाश चंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया । यूनिवर्सिटी में जुलूस निकाल कर रोष प्रकट किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में छात्र व छात्राएं मौजूद रहे। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित बारना ने कहा कि शिक्षा में आरक्षण आज के समय में एक सबसे बड़ी कुरीति है व देश के शिक्षित युवाओं के लिए एक अभिशाप की तरह है। यह आरक्षण अगर हो तो आर्थिक आधार पर देना चाहिए। बीपीएसओ के प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त चोचड़ा ने कहा कि सरकार को शिक्षित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए यह सराहनीय कदम उठाना चाहिए, जिससे कि सभी को समान अधिकार मिल सके। अगर शिक्षा में आरक्षण देना है तो आर्थिक आधार पर देना चाहिए न कि जातिगत आधार पर। इस मौके पर कुसा अध्यक्ष विकास बलाही, लाडी कौशिक, अरुण गौतम,सुकांत पंडित, अनीश पहलवान, लेवेश शर्मा, शिवी तायल, सूरज मढान, मुख्य समाजसेवी राकेश गयोंग, अजय घराडसी, विकास सारसा, विजय गौतम, अंशुल, पंकज, अमन, सौरभ अमीन उदय, गोपाल आदि मौजूद रहे।

जाति की बजाय आर्थिक आधार पर दिया जाए आरक्षण : अरुण
इस्माईलाबाद। आरक्षण समाप्त करने के लिए नौजवान सभा ने अरुण सिंगला के नेतृत्व में नायब तहसीलदार के माध्यम से सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मोहित धवन, मुनकेश सैनीश, प्रवीन सिंगला, राहुल शर्मा तथा अरुण कुमार आदि ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि जाति के आधार पर आरक्षण बिल्कुल खत्म किया जाए। सभी को एक समान दर्जा दिया जाए। जाति आधार पर आरक्षण देश को भीतर ही भीतर खत्म कर रहा है तथा देश को कई हिस्सों में भी बांट रहा है, जबकि भारत विश्व में अनेकता में एकता के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए जाति आधार पर आरक्षण खत्म कर केवल आर्र्थिक स्थिति के आधार पर सभी जातियों को आरक्षण दें और देश को हिस्सों में बंटने से भी बचाए। नायब तहसीलदार कार्यालय में न होने के वजह से ज्ञापन रजिस्ट्री क्र्लक अमित कुमार को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed