फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मात्र साढ़े तीन महीने में मिली लाडवा के 2031 के मास्टर प्लान मंजूरी

मात्र साढ़े तीन महीने में मिली लाडवा के 2031 के मास्टर प्लान मंजूरी

Sun, 08 Apr 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
मात्र साढ़े तीन महीने में मिली लाडवा के 2031 के मास्टर प्लान मंजूरी
साढ़े तीन महीने में ही मिली लाडवा के 2031 के मास्टर प्लान को मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
मात्र साढ़े तीन महीने में मुख्यमंत्री द्वारा लाडवा के लिए 2031 के मास्टर प्लान को हरी झंडी मिल गई है। लाडवा 26 जनवरी 2018 को उप मंडल का दर्जा मिला चुका, लेकिन अभी उपमंडल का कार्यालय उधार के दफ्तर में स्थापित किया गया है। लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी मास्टर प्लान को मंजूरी मिलने को को बड़ी उपलब्धी के रुप में पेश कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष दल के नेता मुख्यमंत्री द्वारा की गई अधिकांश घोषणाओं के पूरा ना होने का मुद्दा उठा रहे हैं। बता दें कि मार्केट कमेटी आफिस परिसर में किसान रेस्ट हाउस और लेबर रेस्ट हाउस थे। इसे खत्म करके उपमंडल कार्यालय बनाया गया है। अब मंडी के सीजन के दौरान किसान और मजदूरों के बैठने और विश्राम के लिए जगह ही नहीं बची। कांग्रेस प्रदेश महासचिव पवन गर्ग के मुताबिक जो घोषणाएं सीएम ने मई 2017 में लाडवा दौरे के दौरान की थी, उसमें से सिर्फ उपमंडल का दर्जा देने की ही मांग पूरी हो सकी है। अभी तक न स्टेडियम बना है और इंद्री-लाडवा रोड फोरलेन हुआ। न ही पिपली-लाडवा रोड।
विधायक पवन सैनी का कहना है कि 25 अक्तूबर को मुख्यमंत्री द्वारा लाडवा को उपमंडल बनाने की घोषणा की गई थी। उसके बाद 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री के सामने 2031 का लाडवा का मास्टर प्लान रखा था। बता दें कि 5 अप्रैल को चंडीगढ़ में आयोजित एक बैठक के दौरान हरियाणा के अग्रोहा, लाडवा, इंद्री व असंध के मास्टर प्लानों को स्वीकृति प्रदान की गई है। विधायक डॉ. पवन सैनी ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि लाडवा को उपमंडल का दर्जा मिल चुका है। 14 अप्रैल को लाडवा के ई-दिशा केंद्र का भी शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

हजारों लोग ले सकेंगे 380 किस्म की सरकारी योजनाओं का लाभ
इसमें लाडवा व बाबैन सहित सैकड़ों गांवों के हजारों लोग लगभग 380 किस्म की सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। वीरवार को मुख्यमंत्री द्वारा लाडवा में 384 हेक्टेयर क्षेत्र को 300 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर की रिहायशी सघनता के साथ विकसित किया जाएगा। लाडवा शहर की विकास योजना का प्रारूप 63,273 व्यक्तियों की अनुमानित आबादी के लिए तैयार किया गया है। इसके अतिरिक्त, योजना के तहत 47.13 प्रतिशत क्षेत्र को रिहायश के रूप में, 5.73 प्रतिशत को वाणिज्य और 11.46 प्रतिशत क्षेत्र को औद्योगिक उद्देश्य के लिए विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाडवा विधानसभा क्षेत्र
- पांच जिलों में एकमात्र वेटरनरी पालीक्लिनिक गांव बोहली में बनेगा
-पिपली के निकट जीटीरोड पर सांवला में रोडवेज ट्रेनिंग स्कूल बनेगा,पहले जो नौजवान करनाल जाया करते थे,वे सांवला में ट्रेनिंग लेंगे
-पीपली ब्लॉक बनाया गया
-छोटी तहसील को अपग्रेड किया, अब उपमंडल बन चुका है लाडवा
-10 करोड़ की लागत से उष्णकटिबंधीय फल केंद्र हरियाणा का सबसे बड़ा केंद्र बना
-बाबैन में किसान विश्राम गृह व पीएचसी को अपग्रेड कर सीएचसी के भवन का निर्माण जल्द पूरा होगा
प्रांत में अग्रणी का इसलिए किया है दावा
विधायक डॉ. पवन सैनी के मुताबिक लाडवा पूरे प्रदेश का अग्रणी और आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रुप समें स्थापित किया जा रहा है, यह पहला ऐसा विधानसभा क्षेत्र, जिसके हर गांव में सीसीटीवी कैमरे,कुश्ती के अखाड़े, पुस्तकालय हैं ,मेरा गांव हरा भरा गांव योजना के तहत जनसंख्या के अनुपात में पौधे हब लगाना। दुर्घटना रहित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हेलमेट पहनने की शुरुआत। स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने के लिए स्वदेशी ग्राम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed