फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सड़को पर उतरे अहेरिया समाज के लोग, जाति प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे

सड़को पर उतरे अहेरिया समाज के लोग, जाति प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे

Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़को पर उतरे अहेरिया समाज के लोग, जाति प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे
अहेरिया समाज ने प्रदर्शन कर जूलूस निकाला, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर बुधवार को अहेरिया समाज के लोग सड़कों पर उतरे और जुलूस निकालकर जमकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद जिला सचिवालय पहुंच कर सीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। अहेरिया विकास महासभा के प्रधान लक्ष्मण सिंह, महासचिव निर्मल सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश भर से सैकड़ों लोग पिपली स्थित ताउ देवीलाल पार्क में एकत्रित हुए। जहां एक बैठक करने के उपरांत जुलूस निकालते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां पर भी उन्होंने जमकर प्रदर्शन किया और सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान करनाल के जिलाध्यक्ष राजकुमार, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष चंद्रभान, यमुनानगर से राजेंद्र सिंह, फरीदाबाद से रामपाल, ओमप्रकाश, महेंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह व राजकुमार सहित समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

उधर तहसीलदार ईश्वर सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन सीएम तक पहुंचा दिया जाएगा। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत , बंबाला, पंचकुला व कैथल जिलों में अहेरिया जाति के लोग अहीर यादव जाति से नामित है। ये सभी मूलत: अहेरिया हैं और इनके जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएं। फरीदाबाद में पहले से ही अहेरिया जाति से नामित है फिर भी उनसे जन्म प्रमाण पत्र मांगे जा रहे हैं। उनके रिहायशी प्रमाण पत्र होने पर राशन कार्ड व आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि सार्थक मानी जाए, अन्य प्रदेशों से आकर बसे अहेरियों को पांच वर्ष एक स्थान पर रहने के प्रमाण पत्र होने पर राशन कार्ड बनाए जाएं, सभी की हालत दयनीय है और सभी के बीपीएल कार्ड जारी किए जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को 100-100 गज के प्लाट दिए जाए व अहेरिया जाति को एसटी का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed