{"_id":"59ad9fa04f1c1b4b738b5066","slug":"11504550816-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने 3 करोड़ 60 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने 3 करोड़ 60 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 19
राज्यमंत्री ने 3 करोड़ 60 लाख की विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
- 8 लाख से बनी सड़क व 8 लाख से बनी लाईब्रेरी जनता को समर्पित
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने सोमवार को शाहाबाद में 3 करोड़ 60 लागत की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया और लाखों रुपये से बनी गलियां व लाइब्रेरी जनता को समर्पित की।
प्रथम चरण में राज्यमंत्री ने वाल्मीकि बस्ती में पहुंचकर माजरी मोहल्ला से अनाज मंडी मोड़ तक बिछाई जाने वाली नई सीवरेज लाइन का उद्घाटन किया। इस पर 3 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि खर्च आएगी। इसके बाद नगरपालिका में 8 लाख रुपये की लागत से बने लाइब्रेरी भवन का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया। इसके बाद गुरुद्वारा मंजी साहिब के साथ 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया और गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेका। इसके बाद बराड़ा से देवी मंदिर जाने वाले रास्ते का शिलान्यास किया। इसकी चौड़ाई व सौंदर्यीकरण पर 5 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद खानचंद मंडी पहुंचकर 7 लाख 13 हजार रुपये की लागत से बनी सड़क का उद्घाटन किया।
इसके बाद राज्यमंत्री ने नगरपालिका में पार्षद की बैठक लेकर विकास कार्यों पर चर्चा की और नगर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास करवाने के निर्देश दिए। राज्यमंत्री ने पार्षदों की समस्याएं भी सुनी और नपा प्रशासन व पार्षदों को निर्देश दिए कि 15 दिन में विकास को लेकर एक बैठक अवश्य करें। इन दौरान खान चंद मंडी निवासियों वृद्धाश्रम में बिजली, इनवर्टर, बुजुर्गों के रहने के लिए कमरे व रसोई और कालोनी में नया पेयजल सप्लाई ट्यूबवेल व ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग रखी। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने मनोनीत पार्षद देवराज चराया व कमल शर्मा को शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, सचिव मदन कुमार चौहान, राव रणजीत सिंह, कर्ण राज सिंह तूर, जोगेन्द्र रत्ता, सुभाष कुमार, बलवान कुमार, एसडीओ पब्लिक हेल्थ जगदीप नैन, राकेश गर्ग, बलदेव राज सेठी, अरुण कंसल, डिंपल चीमा, सुरेंद्र शर्मा, डा. गुलशन कवात्तरा, हैप्पी विर्क, सिमरण झरौली, त्रिलोचन हांडा, निटू राणा, अजय कुमार, लोक संपर्क विभाग के कृष्ण लाल दुराना, देवेंद्र संधु सरपंच गोगपुर, राज सतीजा, राजू चावला, ऊषा रानी गाबा, ममता कवात्तरा, मेवा देवी, राजदीप कौर बाजवा, ज्ञान देवी, बाला देवी आदि रहे।