फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   लिंग जांच गिरोह का भांडाफोड़

लिंग जांच गिरोह का भांडाफोड़

Sat, 02 Sep 2017 12:08 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
लिंग जांच गिरोह का भांडाफोड़
फोटो 38
विज्ञापन

लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़
- दो दलालों पर मामला दर्ज, अस्पताल को नहीं दी क्लीन चिट
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में चल रहे भ्रू लिंग जांच करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड किया है। इसमें दो दलाल राजपाल निवासी गांव इस्हाक व जोगिन्द्र सिंह निवासी पिहोवा सहित एक दुकानदार को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल इस मामले में अभी जांच जारी है।
डिप्टी सीएओ आरके सहाय ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि पिहोवा एक नामी अस्पताल में भ्रू्ण लिंग जांच करने का गोरखधंधा चल रहा है। इसके बाद सीएमओ ने एक टीम का गठन किया और इस गोरखधंधे में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसमें एक फर्जी ग्राहक को बड़े ही योजनाबद्ध तरीके से दलालों के संपर्क में भेजा गया। जहां सारा मामला 18 हजार रुपये में फिट किया गया। शुक्रवार को दलाल राजपाल ने फर्जी ग्राहक को पिहोवा बस स्टैंड पर बुलाया और कहा कि लिंग जांच के लिए पूरे पैसे पहले देने होंगे। लेकिन फर्जी ग्राहक ने दलाल को पहले 12 हजार रुपये पहले और बाकी पैसे काम होने के बाद देने के लिए राजी कर लिया। इस बात पर दलाल ने जांच की रिपोर्ट पूरे पैसे लेने के बाद में देने की बात कही। इस दोनों में मामला पट जाने के बाद ग्राहक ने विभाग द्वारा दिए गए नोट दलाल को दे दिए। इसके बाद दलाल राजपाल उसे लेकर मेन चौक पर दूसरे दलाल जोगिन्द्र सिंह के पास ले गया और जोगिन्द्र सिंह ग्राहक को कुरुक्षेत्र रोड स्थित जैन नर्सिंग होम में ले गया।
विज्ञापन

--------------------------
500 रुपये देकर करवाया अल्ट्रासाउंड
डिप्टी सीएओ आरके सहाय ने बताया कि दूसरे दलाल जोगिंद्र सिंह ने 500 रुपये देकर जैन नर्सिंग होम से अल्ट्रासाउंड करवा दिया और इसके बाद जोगिंद्र उसे बस अड्डे के पास राजपाल के पास छोड़ कर चला गया। जहां राजपाल ने उसे जांच की रिपोर्ट के लिए आधा घंटा इंतजार करने के लिए कहा। इस दौरान विभाग की टीम पुलिस के साथ मौके पर नजर रखे हुई थी। उन्होंने बताया कि आधे घंटे के बाद राजपाल ने ग्राहक को फोन करके कहा कि बाकी के पैसे बस स्टैंड के पास एक दुकानदार के पास दे और वो उसके बाद अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट उसे देगा। जिसके बाद ग्राहक ने दुकानदार को बाकी के पैसे दे दिए और राजपाल ने ग्राहक को फोन करके कहा कि तेरे घर में लड़का है। करीब आधे घंटे के बाद जब राजपाल दुकानदार से बाकी पैसे लेने आया तो टीम ने वहां रेड कर दी और राजपाल सहित दुकानदार को काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि कुछ देर के बाद जोगिन्द्र सिंह को भी काबू कर लिया गया। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। टीम ने दलाल से विभाग द्वारा जारी 18 हजार रुपये की करेंसी में से 16 हजार रुपये बरामद कर लिये हैं। टीम में डॉ. नीरज, डॉ. गौरव, डॉ. मनोज शामिल थे। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपी दलालों राजपाल व जोगिन्द्र सिंह को काबू कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
अस्पताल को नहीं अभी क्लीन चिट
डिप्टी सीएमओ आरके सहाय ने बताया कि विभाग की पैनी नजर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बनी हुई है। इस मामले की अस्पताल को क्लीन चिट नहीं मिली है। इसकी जांच की जा रही है। इससे पहले भी विभाग ने गर्ग नर्सिंग होम व बंदल नर्सिंग होम पर रेड की थी। जहां लिंग जांच मामले दलालों को काबू किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed