फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डेरा सच्चा सौदा सिरसा डेरे के नाम की जिप्सी मिली लावारिस हालत में

डेरा सच्चा सौदा सिरसा डेरे के नाम की जिप्सी मिली लावारिस हालत में

Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा सिरसा डेरे के नाम की जिप्सी मिली लावारिस हालत में
फोटो समाचार
विज्ञापन


बरगट में लावारिस हालत में मिली डेरे की जिप्सी
-खंगालने पर पुलिस को मिले वायरलेस सेट, डंडे, बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
छह साल से अस्थायी नंबर से चल रही डेरा सच्चा सौदा की मर्सडीज के बाद अब बरगट गांव से डेरे की एक जिप्सी लावारिस हालत में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि इसका इस्तेमाल 25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा किया गया था। जिप्सी को खंगाले जाने के बाद इसमें से वायरलेस सेट, लाठी-डंडे, 3 बोतलें एमएसजी, 4 प्लास्टिक के पाइप और बॉडी प्रोटेक्टर जैकेटें आदि बरामद हुए हैं। बताया गया है कि जिप्सी से मिले प्लास्टिक के पाइपों में से पेट्रोल की दुर्गंध है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने उक्त जिप्सी और इसमें से बरामद उक्त सामान मिलने की पुष्टि की है।
एसपी ने बताया कि पुलिस प्रशासन की तरफ से जिला कुरुक्षेत्र की सभी सीमाओं पर पैनी निगाहें रखी जा रही हैं और कई जगहों पर नाके लगाकर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति जिले की सीमा को पार न कर पाए। इन्हीं बंदोबस्त के चलते कोई व्यक्ति पुलिस के भय से उपरोक्त जिप्सी को गांव बरगट जाटान के पास छोडक़र फरार हो गया। यह जिप्सी लावारिस हालत में गांव बरगट में मिली थी, जहां से इस जिप्सी को सूचना मिलते ही बाबैन थाना प्रभारी दलीप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जिप्सी को कब्जे में लेकर छानबीन की तो सफेद रंग की जिप्सी से वॉकी-टॉकी सेट, लाठी, 3 बोतल एमएसजी की, 4 प्लास्टिक के पाइप और बॉडी प्रोटेक्टर जैकेट मिले हैं। प्लास्टिक के पाइप में से पेट्रोल की दुर्गंध थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तमाम पहलुओं को जेहन में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। इस जिप्सी के दस्तावेज से यह तथ्य भी सामने आए हैं कि यह गाड़ी डेरा सच्चा सौदा सिरसा के नाम है। एसपी ने बताया कि पुलिस निरंतर चौकसी के साथ नजर रखे हुए हैं और वाहनों की निरंतर नाका लगाकर जांच की जा रही है। पुलिस प्रशासन धारा 144 का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएसबी की 2 अतिरिक्त कंपनियों को नियुक्त किया
पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने कहा कि सरकार की तरफ से जिला कुरुक्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के और कड़े इंतजाम करने के लिए सरकार की तरफ से 2 अतिरिक्त एसएसबी की कंपनियों को भेजा गया है। एसएसबी की इन दोनों कंपनियों के जवानों को जिला कुरुक्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला हिंसा में इस्तेमाल की आशंका
बाबैन। डेरा प्रमुख को 25 अगस्त को दोषी करार देने के बाद यह जिप्सी पंचकूला से देर रात को गांव बरगट जाटान में छोड़कर जाने की आशंका जताई जा रही है और हो सकता है कि इसका इस्तेमाल डेरा प्रमुख के निजी व्यक्ति की ओर से पंचकूला हिंसा में भी किया गया हो। यह भी आशंका जताई जा रही है कि वह व्यक्ति पुलिस से बचने के लिए यह गाड़ी गांव बरगट जाटान में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed