फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   डीसी ने डीटीपी को दिए अनाधिकृत कालोनी काटने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश

डीसी ने डीटीपी को दिए अनाधिकृत कालोनी काटने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश

Thu, 21 Feb 2019 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
डीसी ने डीटीपी को दिए अनाधिकृत कालोनी काटने वालों पर सख्ती बरतने के आदेश

विज्ञापन
अनाधिकृत कालोनी काटने वालों पर कसेगा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में बुधवार को नगर योजनाकार विभाग की टास्क फोर्स की बैठक हुई। एडीसी अनीश यादव ने अपने कार्यालय में बैठक लेते हुए डीटीपी सतीश पूनिया से रिपोर्ट ली। इस दौरान निर्देशों में उन्होंने डीटीपी से कहा कि जिले में अनाधिकृत कालोनी एवं अनाधिकृत निर्माणों पर सख्त कार्रवाई करके एफआईआर करें। सभी उपमंडल अधिकारियों को भी कहा कि अवैध निर्मार्णों की रिकवरी से संबंधित डीटीपी ने जो मामले उनके पास भेजे हैं, उनपर कार्रवाई हो। एडीसी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशों में कहा कि डीटीपी द्वारा भेजी गई शिकायतों में तुरंत कार्रवाई करते हुए एफआईआर उसी समय दर्ज करें। एडीसी ने डीटीपी को निर्देश दिए कि रिकवरी से संबंधित मामलों की सूची संबंधित एसडीएम को दें। एडीसी ने कहा कि जिस जगह पर अवैध निर्माण कार्य चल रहा हो, उसके मालिक को नोटिस देकर कार्रवाई करें। एडीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को कहा कि अनाधिकृत कालोनी एवं अनाधिकृत निर्माण कार्यों में कोई भी बिजली कनेक्शन जारी नहीं होना चाहिए। डीटीपी समय-समय पर संबंधित क्षेत्रों का दौरा करके अवैध निर्माणों का जायजा लें। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed