{"_id":"5c671989bdec224dce166f6b","slug":"111550260617-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी में एक ओर डांस मस्ती,दूसरी ओर शहीदों की याद में जली मोमबती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी में एक ओर डांस मस्ती,दूसरी ओर शहीदों की याद में जली मोमबती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो नंबर 2,3,38,39
एनआईटी : जवानों की शहादत भूल आइटम सांग की धुनों पर जमकर झूमे विद्यार्थी
- सीआरपीएफ जवानों पर हमले की सूचना के बाद भी एनआईटी में नहीं थमा संास्कृतिक कार्यक्रमों का सफर
राजेश शांडिल्य
कुरुक्षेत्र। पुलवामा में आतंकियों के हमले में जवानों की शहादत से पूरा शुक्रवार को एक ओर जहां पूरा देश मातम में डूबा रहा, वहीं देश के अग्रणी राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में विद्यार्थी और शिक्षक छम्मक छल्लो जैसी बालीवुड आइटम सांग की धुन पर डांस करते मस्त रहे। शर्मनाक बात ये रही कि वीरवार को जवानों की शहादत के बाद भी यहां शुक्र वार को रंगारंग कार्यक्रमों को टाला अथवा स्थगित नहीं किया गया। इस संबंध में सफाई देने की बजाए अधिकारियों ने चुप्पी साध ली।
संस्थान में शुक्रवार को एनआईटी के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोआर्डिनेटर देवेंद्र गौड़ 10-15 विद्यार्थियों के साथ मोमबत्ती जलाकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। वहीं चंद कदम की दूरी पर एनआईटी वार्षिक रंगारंग कार्यक्रम कान्फ्लुएंस-2019 में बालीवुड हीरो शाहरूख खान के छम्मक छल्लो गाने पर विद्यार्थी जमकर डांस मस्ती कर रहे थे। पता यह भी चला है कि वीरवार को पुलवामा में घटना के बाद से ही एनआईटी में ग्रूवअरमाडा, लोक नृत्य, कोरिओनाईट और नुक्कड़ नाटक और डीजे धमाल पर डांस मस्ती छाई बदस्तूर जारी रहे। इस विषय में एनआईटी के लोक संपर्क अधिकारी डा.पीसी तिवारी के मुताबिक घटना के बाद ही म्यूजिक और डांस के प्रोग्राम बंद करा दिये गये हैं। जब इस विषय में संस्थान के निदेशक पदमश्री डा.सतीश कुमार से संपर्क करना चाहा तो लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि आज उनसे संपर्क नहीं हो सकता,क्योंकि संस्थान में साक्षात्कार प्रक्रिया चल रही है और निदेशक सहित अन्य अधिकारी इस कार्य में व्यस्त हैं।
बाक्स
रंगारंग कार्यक्रमों पर मासूमियत भरी सफाई
---------------------------------------------
एनआईटी में कांफ्लुएंस आयोजन की सभी समितियों की अध्यक्षा प्रो. ज्योति ओहरी ने बताया कि घटना के बाद वीरवार शाम को दो मिनट का मौन रख कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई थी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम पर काफी खर्च हुआ है, इसलिए इसे बंद नहीं किया जा सकता था। हालांकि आयोजन स्थल पर आउटडोर में लगे डीजे बंद करा दिये गये हैं और सिर्फ जुबली हाल में ही प्रतियोगिताओं के लिये गीत संगीत के कार्यक्रम कराये गए।