{"_id":"5c1e90e5bdec2257124921ad","slug":"111545507045-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर- रात से सुबह तक हुए पांच हादसे, तीन की मौत, 10 लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे का कहर- रात से सुबह तक हुए पांच हादसे, तीन की मौत, 10 लोग हुए घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। शुक्रवार देर रात से लेकर शनिवार सुबह करीब 10 बजे तक छाए घने कोहरे ने जमकर कहर बरपाया। अलग-अलग जगहों पर छह हादसे हुए, जिनमें दो वाहन चालकों सहित तीन की मौके पर मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। तीन हादसे जीटी रोड पर ट्रकों के हुए जबकि एक हादसा जिला जेल के समक्ष पिपली रोड पर तो एक हादसा लाडवा में हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं का एक कैंटर भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वहीं एक हादसा पिहोवा में भी हुआ। सबसे भयानक हादसा पिपली के समीप ताऊ देवीलाल पार्क के समीप सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ, जिसमें शराब से भरा एक ट्रॉला जीटी रोड पर टायर फटने के बाद खड़े ट्रक से टकरा गया । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक का शव केबिन में फंस गया और करीब डेढ़ घंटे तक दो क्रेन से केबिन तोड़कर शव को बाहर निकाला तो वहीं ट्रॉले से हजारों लीटर शराब सड़क पर बह गई। वहीं एक अन्य हादसे में जीटी रोड पर बने पुल पर एक ट्रक लटक गया उसमें आग भी लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काबू किया। एक के बाद एक हुए हादसों के चलते पुलिस रात भर दौड़ती रही। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया, वहीं सभी हादसों की जांच भी की जा रही है।
राजपुरा से दिल्ली की ओर जा रहा था शराब से भरा ट्रॉला, मालिक बोला, चोरी हो चुका है ट्रॉला
ताऊ देवीलाल चौक के समीप ट्रक से भिड़ा ट्रॉला पंजाब के राजपुरा से शराब की पेटियां भरकर चला था। जिला जींद थाना जुलाना के अंर्तगत गांव किला जफरगढ़ निवासी करीब 45 वर्षीय चालक नरेश कुमार ट्रॉला लेकर जा रहा था। उसके साथ राजपुरा निवासी राजकुमार भी इसमें सवार था। यहां टायर फटने के बाद रात से खड़े ट्रक में ट्रॉले की टक्कर हो गई। इसमें जहां ट्रॉले का केबिन पूरी तरह से खत्म हो गया वहीं चालक की मौत के बाद शव भी इसमें फंस गया, जबकि राजकुमार घायल हो गया। उसने ट्रॉले में लिफ्ट ली थी और सोनीपत तक जाना था। उसे पुलिस ने एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल कराया। हालांकि हादसे के बाद दिन में ट्रक चालक टायर बदलवा कर ट्रक सहित फरार हो गया, जबकि ट्रॉले से हजारों लीटर शराब सड़क पर बह गई। शीशे व प्लास्टिक के पव्वों में भरी गई शराब वैध थी या अवैध और कितनी मात्रा में थी, इसकी जांच पुलिस देर रात तक करती रही। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने जब ट्राला मालिक से संपर्क किया तो उसने बताया कि यह कई दिन पहले ही चोरी हो चुका है और उन्हें शराब के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
शराब व ट्राले को लेकर की जा रही जांच : एसएचओ
सदर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि ट्रॉले चोरी का था या नहीं और शराब वैध थी या अवैध, इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। राजपुरा पुलिस से भी संपर्क किया गया है और सदर थाना से भी एक टीम राजपुरा भेज दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद केबिन में फंसे चालक के शव को निकाला जा सका।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक फ्लाईओवर पर लटका, लगी आग
देर रात गांव कनीपला के समीप भी बने फ्लाईओवर पर एक ट्रक अज्ञात वाहन से पीछे से टकरा गया, जिससे ट्रक में आग लग गई और वह फ्लाई ओवर पर नीचे की ओर लटक गया। सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी चंद्रप्रकाश टीम के साथ पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। वहीं इससे पहले उमरी चौक के पास एक ट्रक व बस की टक्कर हो गई। इसमें ट्रक चालक घायल हो गया, जबकि बस चालक मौके से बस सहित फरार हो गया।
गीता जंयती महोत्सव में घूमने आए युवक की मौत, दो गंभीर
ब्रह्मसरोवर परिसर पर चले रहे गीता जयंती महोत्सव में घूमने आए एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। जिला यमुनानगर के गांव गुमथला वासी शलिंद्र (30) शुक्रवार को आपने चचेरे भाई रजत व जोगिंद्र के साथ गीता जयंती महोत्सव घूमने के लिए आया था। मेला घूमने के बाद देर शाम तीनों अपनी बाइक पर सवार होकर अपने घर की ओर रवाना हुए। जैसे ही वे पिपली रोड स्थित जिला जेल के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसी बीच बाइक चालक शलिंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को राहगीरों की मदद से शहर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां दोनों उपचाराधीन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
ट्रक और कैंटर की भिड़ंत, कैंटर सवार की मौत
लाडवा। यमुनानगर रोड पर कोहरे के चलते ट्रक व कैंटर की भिड़ंत हो गई, जिसमें कैंटर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि अन्य कैंटर सवार तीन लोगों को हल्की चोट आई तो अन्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार हादसे के समय दृश्यता न के बराबर थी। कैंटर में करीब बीस लोग सवार थे जो राजस्थान के मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन करके वापस रादौर लौट रहे थे। मृतक की पहचान सुभाष निवासी बैंक कॉलोनी यमुनानगर के रूप में हुई है। इस घटना को लेकर मृतक के साथी नेत्रपाल निवासी तितरों जिला सहारनपुर उत्तरप्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुभाष व अन्य लोगों के साथ रादौर से एक कैंटर में 19 दिसंबर को राजस्थान के मेहंदीपुर में दर्शन करने गए थे। दर्शन करके 21 दिसंबर की रात को वे वापस लौट रहे थे। लाडवा-यमुनानगर रोड पर आलीशान पैलेस के पास एक ट्रक ने कैंटर को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सुभाष घायल हो गया, जिसे यमुनानगर के निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रक की टक्कर लगने से कार चालक व लेक्चरर महिला घायल
पिहोवा। असमानपुर गांव के नजदीक गलत साइड से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिसमें कार चालक सहित एक महिला घायल हो गई। पुलिस को दी शिकायत में हिसार वासी रिचा गौड़ ने बताया कि वह रादौर में लेक्चरर के पद पर कार्यरत है। शनिवार को वह अपने परिवारजनों माता राज रानी, बेटा सक्षम व बेटी वराह के साथ हिसार अपने घर जा रहे थे। उनकी कार को गांव सिल्ली (यमुनानगर) वासी उनका ड्राइवर पवन चला रहा था। जैसे ही वे गांव असमानपुर बाईपास के पास पहुंचे तो गलत साइड से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी कार को टक्कर दे मारी, जिससे उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई और गाड़ी चालक पवन के साथ वह भी घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़ फरार हो गया।