{"_id":"5b50ec614f1c1b58488b5da9","slug":"111532030049-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होने वाले साक्षात्कार व डोमेन नॉलेज टेस्ट स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होने वाले साक्षात्कार व डोमेन नॉलेज टेस्ट स्थगित
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होने वाले साक्षात्कार व डोमेन नॉलेज टेस्ट स्थगित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी प्रशासन ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए होने वाले सभी साक्षात्कार एवं डोमेन नॉलेज टेस्ट को स्थगित कर दिया है। यह कार्रवाई यूजीसी की ओर से जारी निर्देशानुसार की गई और अब आगामी आदेशों का इंतजार रहेगा। यूजीसी के संयुक्त सचिव की ओर से जारी आदेशों के अनुसार सभी विश्वविद्यालयों में फिलहाल भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। इसे ध्यान में रखते हुए केयू में 20 जुलाई को सांख्यिकी, 21 को बॉटनी, 25 को सोशल वर्क और एआईएच के लिए होने वाले साक्षात्कार स्थगित कर दिए गए। 22 जुलाई को एआईएच, संस्कृत, आईएस एंड आईएस, बायो केमिस्ट्री, अंग्रेजी, पंजाबी, जियोलॉजी तथा सोशल वर्क के लिए होने वाले डोमेन नॉलेज टेस्ट को भी स्थगित कर दिया गया है।