{"_id":"5acd07784f1c1b803d8b4702","slug":"111523386232-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले आसमान में भीगता रहा मंडी में पड़ा गेहूं, एसडीएम मार्केट कमेटी कार्यालय में लेते रहे आढ़तियों व अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले आसमान में भीगता रहा मंडी में पड़ा गेहूं, एसडीएम मार्केट कमेटी कार्यालय में लेते रहे आढ़तियों व अधिकारियों की बैठक
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आढ़ती बोले गाड़ियां नहीं, दे दिया गेहूं उठान का ठेका
एसडीएम बोले, देना होगा एक-एक वाहन का ब्योरा
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में मंगलवार को दूसरे दिन भी करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे बारिश में भीगता रहा, जबकि उसी इस दौरान मार्केट कमेटी कार्यालय में मंडी के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम प्रद्युमन सिंह आढ़तियों व अधिकारियों की बैठक लेते रहे।
आढ़तियों व किसानों की मानें तो जिन प्रबंधों पर इस बैठक में चर्चा की गई समय रहते यह प्रबंध किए जाते तो शायद दो दिन मंडी में लगातार अनाज बारिश की भेंट नहीं चढ़ पाता। लापरवाही का आलम यह है कि खरीद शुरू होने के 10 दिन बाद सभी प्रबंध करने के निर्देश दिए जा रहे हैं। पहली बार एसडीएम मंडी में ऐसी बैठक लेने पहुंचे है, जबकि 10वें दिन तक भी किसी अधिकारी ने मंडी का जायजा लेने तक की जहमत नहीं उठाई। मंगलवार को एसडीएम भी मार्केट कमेटी कार्यालय में ही बैठक निपटाकर निकल गए।
उधर एसडीएम ने मंडी की समस्याएं पूछी तो आढ़तियों खुले रूप से कहा कि जिन लोगों को गेेहूं उठान का ठेका दिया गया है, उनके पास पर्याप्त गाड़ियां ही नहीं है और ऐसे में इस बार भी उठान की समस्या गंभीर होगी। इसे एसडीएम ने गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंचे ट्रांस्पोर्टरों से ब्योरा मांगा और कहा कि उठान में लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। यहां तक कि उन्होंने ठेका लेने के दौरान तय शर्तो अनुसार सभी गाड़ियों के नंबर व उनके चालकों के मोबाइल नंबर कमेटी सचिव को देने के निर्देश दिए। बैठक में खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्हें स्पष्ट किया गया कि खरीद में किसी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। एसडीएम ने मार्केट कमेटी सचिव राहुल मियों को पूरी स्थिति पर नजर रखने व रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश भी दिए। बैठक में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान वीरवभान सिंह व शीशपाल के अलावा अन्य पदाधिकारी एवं आढ़ती भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
13970 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद
मंगलवार को बारिश आने से पहले तक 13970 क्विंटल गेहूं की कुरुक्षेत्र नई अनाज मंडी में खरीद हुई, जिसमें से हैफेड महज 3320 क्विंटल गेहूं ही खरीद पाई जबकि बाकी गेहूं की खरीद डीएफएससी ने की। सांय के समय बारिश शुरू होते ही खरीद व आवक कार्य एकाएक ही ठप हो गया और मंडी में अफरा तफरी सी फैल गई। कुछ ढेरियों को ढांपने का भी प्रयास किया गया।
सचिव बोले, चार हजार क्विंटल गेहूं का हुआ उठान, प्रधान बोले, एक दाना भी नहीं उठाया
गेहूं उठान को लेकर जहां मंगलवार को मार्केट कमेटी सचिव राहुल मियो ने दावा किया कि करीब चार हजार क्विंटल गेहूं का उठान किया गया जबकि आढ़ती एसोसिएशन प्रधान वीरभान सिंह ने कहा कि एक दाना भी नहीं उठाया गया। आज उठान की योजना बनाई जा रही थी कि बारिश ने इस पर भी पानी फेर दिया।
शाहाबाद में विभिन्न एजेंसियों ने खरीदा 31 हजार क्विंटल गेहूं
शाहाबाद। विभिन्न एजेंसियों ने 31 हजार 297 क्विंटल गेहूं की खरीद की है। हैफेड एवं खाद्य आपूर्ति विभाग यहां पर गेहूं खरीद रहा है, जबकि अजराना कलां में हैफेड तथा चढूनी जाटान एवं नलवी में एफसीआई एजेंसी गेहूं खरीद रही हैं। मार्केट कमेटी के सचिव अफसर सिंह ने बताया कि चढूनी जाट्टान एवं नलवी में अभी गेहूं की आवक नहीं हुई है, जबकि अजराना कलां में हैफेड में 430 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। शाहाबाद में हैफेड ने 18 हजार 330 क्विंटल तथा खाद्य आपूर्ति विभाग ने 12 हजार 537 क्विंटल गेहूं खरीदा है। कमेटी सचिव अफसर सिंह ने बताया कि आढ़तियों को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी।