{"_id":"5abd35784f1c1bb4618b4606","slug":"111522349432-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मंडी में गेहूं बेचने में परेशानी आए तो बताएं: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मंडी में गेहूं बेचने में परेशानी आए तो बताएं: डीसी
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं बेचने में दिक्कत आए तो बताएं किसान: डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। डीसी डॉ. एसएस फुलिया ने कहा कि गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। गेहूं खरीद को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। किसानों को उनकी फसल बेचने में दिक्कत नहीं आएगी। अनाज मंडियों में पानी, बिजली एवं सफाई व्यवस्था के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। वे सरवत दा भला ट्रस्ट द्वारा लगाए गए नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
डीसी ने कहा कि गेहूं खरीद को लेकर खरीद एजेंसियों को सभी निर्देश दे दिए गए है। सभी खरीद एजेंसियों का बारदाना अनाज मंडियों में पहुंच चुका है। सभी आढ़तियों को निर्देश दिए गए हैं कि दुकानों पर पर्याप्त मात्रा में क्रेट एवं तिरपालों का इंतजाम रखें। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपना अनाज साफ एवं सुखाकर लाएं। इसके बाद भी किसान को कोई दिक्कत आती है है वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी गेहूं खरीद में कोताही बरतेंगे या परेशान करेंगे तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। सभी अनाज मंडियों में खरीद जायजा लेने और समस्याओं को सुनने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व तहसीलदार चंद्र प्रकाश, सरपंच संजीव अरोडा, अमरीक सिंह, कुलवंत सिंह, महिंद्र सिंह, निशा बवेजा, रेशम थिंद, भूपेंद्र सिंह, गोविंद्र सिद्धू, हरजोत सिद्धू, तारा सिंह तथा अंग्रेज सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।